न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक लेकिन खतरनाक कितना? आइये जानें

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक तो हैं लेकिन खतरनाक कितना हैं यह जानना भी जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 2:59:20

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक लेकिन खतरनाक कितना? आइये जानें

पूरी दुनिया कोरोना के कहर से प्रभावित हैं और इससे होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 23 लाख से उपार जा चुका हैं। बात की जाए सबसे ज्यादा संक्रमितों की तो अमेरिका और भारत इसमें सबसे ऊपर हैं। अब ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने और चिंता बढ़ा दी हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक तो हैं लेकिन खतरनाक कितना हैं यह जानना भी जरूरी हैं। यह जानने के लिए ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक तुलनात्मक अध्ययन किया और रिपोर्ट तैयार की हैं।

अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने यह कहा कि कोरोना के नए 'वैरिएंट' से होने वाली समस्याएं पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा करवाए इस नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 1,700 से ज्यादा लोगों के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन किया, जिनके कोरोना के नए 'स्ट्रेन' से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

health research,health research in hindi,corona research,coronavirus,coronavirus new strain

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट और पुराने वैरिएंट से संक्रमित लोगों के अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर कोई खास अंतर नहीं है। इसका मतलब ये है कि कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित उतने ही लोगों को गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ा है जितने लोगों ने पहले किया था।

हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के बाद यह जरूर कहा है कि कोरोना का यह नया 'स्ट्रेन' तुलनात्मक रूप से ज्यादा तेजी से फैल सकता है, इसलिए संक्रमण के नए मामलों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। ब्रिटेन में तो टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बावजूद कोरोना के नए मामलों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक मामले सामने आए, जबकि 414 लोगों की मौत हो गई।

भारत में अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा अमेरिका मे भी नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का वैरियंट यहां भी खोजा गया है। इसके अलावा वायरस का यह नया स्वरूप डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी पाया गया है। इसके तेजी से फैलने की वजह से लोगों को ज्यादा सतर्क रहने और कोरोना से बचने के लिए अपनाए जा रहे नियमों का पालन करते रहने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग