न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर ना बनें लापरवाह, सबसे ज्यादा इन 5 सतहों से फ़ैल रहा वायरस

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सतहों की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे कोरोना सबसे ज्यादा फैल रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 1:39:32

कोरोना को लेकर ना बनें लापरवाह, सबसे ज्यादा इन 5 सतहों से फ़ैल रहा वायरस

देशभर में कोरोना के आंकडें जरूर पहले से कम हुए हैं लेकिन यह अभी तक समाप्त नहीं हुआ हैं। विदेशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर अभी भी सतर्क रहने की जरूरत हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो रहे हैं और सावधानी नहीं रख रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सतहों की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे कोरोना सबसे ज्यादा फैल रहा हैं। आपको इससे बचने और ध्यान रखने की जरूरत हैं।

अस्पताल का वेटिंग रूम यानी प्रतीक्षालय

वैसे तो इस कोरोना काल में अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन फिर भी वहां कोरोना वायरस के फैलने का खतरा सबसे अधिक है। खासकर अस्पताल के वेटिंग रूम यानी प्रतीक्षालय में, क्योंकि वहां अक्सर लोग आते-जाते रहते हैं, हो सकता है कि उनमें से कोई कोरोना संक्रमित हो और उसने किसी सतह को छुआ हो। इसलिए बेहतर है कि जब भी आप अस्पताल जाएं तो मास्क पहने रहें और किसी भी सतह को छूने से बचें।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,coronavirus,most infectious surfaces

करेंसी नोट

अध्ययन के मुताबिक, करेंसी नोटों पर कोरोना वायरस 20 डिग्री तापमान में 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में नोटों के लेन-देन से कोरोना वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर है कि आप जितना संभव हो उतना डिजिटल पेमेंट का सहारा लें। करेंसी नोटों के लेन-देन से बचें।

मोबाइल फोन की स्क्रीन

चूंकि आजकल लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं, चाहे बस में बैठे हों या मेट्रो में, फोन चलाते ही रहते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन के स्क्रीन पर कोरोना वायरस के चिपकने का खतरा रहता है, जिससे आप भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें या अगर कर रहे हैं तो समय-समय पर उसे सैनिटाइज करते रहें।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,coronavirus,most infectious surfaces

एटीएम के बटन और स्क्रीन

अध्ययन में कहा गया है कि एटीएम के बटन और स्क्रीन से भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा सबसे अधिक है। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया हो तो हो सकता है कि वायरस उसके बटन और स्क्रीन पर भी चिपक गए हों और जब दूसरा कोई व्यक्ति उस सतह को छूता है और उसके बाद अपने आंख, नाक और मुंह को भी छू लेता है तो वह भी संक्रमित हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि इस कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ही करें या अगर एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस्तेमाल के तुरंत बाद साबुन पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं या फिर सैनिटाइजर का उपयोग करें।

सार्वजनिक परिवहन की खिड़कियां और खंभे

अध्ययन में सार्वजनिक परिवहन की खिड़कियों और खंभों को सबसे अधिक संक्रामक बताया गया है। अध्ययन के मुताबिक, खिड़कियां और खंभे स्टील या कांच के बने होते हैं, ऐसे में उनपर वायरस आसानी से चिपक जाते हैं और उस सतह पर कई घंटों तक बने रहते हैं। अब चूंकि अब कई जगहों पर बस और मेट्रो की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति उस सतह को छूकर फिर अपनी नाक, आंख या मुंह को छूता है तो वायरस के उसके शरीर में प्रवेश करने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए जब भी आप सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें तो खिड़कियों और खंभों को छूने से बचें या अगर छू लिया है तो आंख, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन पानी से धोएं या फिर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग