न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 बीमारियों का समय रहते करा लें स्क्रीनिंग टेस्ट, कहीं देर ना हो जाए

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बीमारियों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी समय रहते स्क्रीनिंग टेस्ट करवा लेना उचित रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 8:57:57

इन 5 बीमारियों का समय रहते करा लें स्क्रीनिंग टेस्ट, कहीं देर ना हो जाए

वर्तमान समय की अव्यवस्थित जीवनशैली और खानपान के चलते आज के समय में लोग कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। सही समय पर बीमारियों का पता ना चलने पर इलाज में काफी देर हो जाती है और अफ़सोस करने के अलावा आप कुछ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बीमारियों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी समय रहते स्क्रीनिंग टेस्ट करवा लेना उचित रहता हैं ताकि आप गंभीर स्थिति में पहुंचने से पहले संभल सकें।

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure Or Hypertension)

उम्र के साथ हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इसका संबंध वजन और लाइफ स्टाइल से भी है। हाई ब्लड प्रेशर का इलाज किया जा सकता है। अगर इसका पहले से ही पता लग जाए तो हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 से कम होता है। हाई ब्लड प्रेशर 130/80 या उससे अधिक होता है। कितनी बार ब्लड प्रेशर की जांच की जानी चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका प्रेशर कितना है। सामान्य होने तक चेक करते रहें।

Health tips,health tips in hindi,disease screening test,healthy life

प्रोस्टेट कैंसर

प्रोटेस्ट कैंसर अमेरिकी पुरुषों में पाए जाने वाला आम कैंसर है। ये कैंसर धीमी गति से बढ़ता है। स्क्रीनिंग टेस्ट से इस बीमारी का पता पहले ही लगाया जा सकता है। लक्षण दिखने से पहले ही अगर उपचार करवाया जाए तो इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। पुरुषों के लिए इस टेस्ट में एक डिजिटल रेक्टल एग्जाम (digital rectal exam - DRE) और एक प्रोस्टेट-विशिष्ट प्रतिजन (prostate specific antigen - PSA) ब्लड टेस्ट शामिल होता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी हर किसी को पीएसए टेस्ट के रिस्क और लाभ के बारे में डॉक्टर से जानकारी लेने की सलाह देती है।

टेस्टिकुलर कैंसर

यह एक असामान्य कैंसर है जो आदमी के टेस्टिकल्स, प्रजनन ग्रंथियों (reproductive glands) में विकसित होता है। स्पर्म का उत्पादन इन्हीं ग्रंथियों के कारण होता है। ये कैंसर ज्यादातर 20 से 54 साल तक की उम्र के लोगों के बीच होता है। इसके लिए कुछ डॉक्टर्स नियमित सेल्फ-एग्जाम करने की सलाह देते हैं। ये कैंसर उन पुरुषों को ज्यादा रहता है, जिनके परिवार में किसी को ये कैंसर पहले भी हुआ हो।

Health tips,health tips in hindi,disease screening test,healthy life

कोलोरेक्टल कैंसर

कोलोरेक्टल कैंसर में मृत्यु होने की संभावना ज्यादा रहती है। पुरुषों में अगर ये कैंसर हो जाए तो उन्हें महिलाओं की तुलना में ज्यादा खतरा रहता है। कोलन कैंसर के बहुमत (Majority) धीरे-धीरे कोलन के जंतुओं से विकसित होते हैं। बता दें ये कोलन की आंतरिक सतह पर विकसित होते हैं। कैंसर विकसित होने के बाद, यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाते हैं। कोलन कैंसर को रोकने का तरीका है कि वे इसे फैलने से पहले पॉलीप्स यानि जंतुओं को शरीर से बाहर निकाल दें। पॉलीप्स और कोलोरेक्टल कैंसर का पता लगाने के लिए एक कोलोनोस्कोपी टेस्ट होता है। डॉक्टर लचीली ट्यूब और कैमरे का उपयोग करके पूरे कोलन को देखते हैं। टेस्ट के समय पॉलीप्स को हटाया जा सकता है।

त्वचा का कैंसर

त्वचा कैंसर का सबसे खतरनाक रूप मेलेनोमा है। यह मेलानोसाइट्स (melanocytes) नामक विशेष कोशिकाओं में शुरू होता है। बता दें कि इन्हीं कोशिकाओं से त्वचा में निखार और रंग आता है। पुरुषों में नॉन-मेलेनोमा बेसल सेल (Basal Cell) और स्क्वैमस सेल (Squamous cell) त्वचा के कैंसर होने की संभावना महिलाओं की तुलना में 2-3 गुना अधिक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स