न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

No Smoking Day: धूम्रपान छोड़ते ही ठीक होने लगेंगे फेफड़े, रिसर्च में खुलासा

हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला हैं कि जैसे ही आप धूम्रपान छोड़ते है वैसे ही आपके फेफड़े ठीक होने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 5:45:39

No Smoking Day: धूम्रपान छोड़ते ही ठीक होने लगेंगे फेफड़े, रिसर्च में खुलासा

आज के समय में देखा जाता हैं कि कई लोग सिगरेट की लत का शिकार हो चुके हैं और रोज कई पैकेट सिगरेट पी जाते हैं। कई लोग सोचते हैं कि इस लत का शिकार होने के बाद इसे दूर नहीं किया जा सकता जो कि आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला हैं कि जैसे ही आप धूम्रपान छोड़ते है वैसे ही आपके फेफड़े ठीक होने लगते हैं। धूम्रपान की आदत छोड़ते ही फेफड़े अपने आप ठीक होने लगते हैं और आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जर्नल नेचर में प्रकाशित एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया है कि धूम्रपान छोड़ने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। सभी जानते हैं कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है लेकिन धूम्रपान की आदत छोड़ने से शरीर क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को खुद ही ठीक करने लगता है और फेफड़े अपने आप स्वस्थ हो सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,no smoking day,lungs damaged by smoking

शोधकर्ता पीटर कैंपबेल के मुताबिक जो लोग 10-20 या इससे अधिक सालों से स्मोकिंग करते रहे हैं, वे सोचते हैं कि जो नुकसान होना था वह हो चुका है और अब क्या फायदा? ऐसे लोगों के लिए यह रिसर्च आशा की किरण लेकर आई है। इस रिसर्च में बताया गया है कि धूम्रपान की आदत को कभी भी छोड़ा जा सकता है।

इस स्टडी में जिन 16 लोगों को शामिल किया गया था, उनमें से कई अपने जीवन में करीब 15,000 हजार सिगरेट के पैकेट खत्म किए थे। ऐसे लोगों ने जब धूम्रपान छोड़ा तो कुछ सालों के भीतर ही उनकी श्वास नली को अस्थिर करने वाली कोशिकाओं में धूम्रपान से हुए नुकसान नदारद थे। इस अध्ययन में जीवन भर धूम्रपान करने वाले, आदत छोड़ने वाले, कभी स्मोकिंग नहीं करने वाले और कुछ बच्चों को भी शामिल किया गया था।

Health tips,health tips in hindi,health research,no smoking day,lungs damaged by smoking

सभी के फेफड़ों की बायोप्सी का लैब में विश्लेषण किया गया। धूम्रपान करने वाले 10 में से नौ लोगों के फेफड़ों की कोशिकाओं में ऐसा म्यूटेशन पाया गया, जो कैंसर का कारण बन सकता है। वहीं धूम्रपान छोड़ने वालों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की जगह स्वस्थ कोशिकाएं ले चुकी थीं। उनके फेफड़े बिल्कुल वैसे ही थे, जैसे कभी धूम्रपान नहीं करने वालों के थे। ऐसे लोगों के फेफड़ों की 40 फीसदी तक कोशिकाएं स्वस्थ थी, यानि धूम्रपान करने वालों की तुलना में चार गुना ज्यादा स्वस्थ।

शोधकर्ता कैंपबेल के मुताबिक यह नहीं कहा जा सकता कि क्षतिग्रस्त कोशिकाएं जादुई रूप से खुद को दुरुस्त कर पाई हैं, बल्कि स्वस्थ कोशिकाओं ने उनकी जगह ले ली थी। वे बताते हैं कि एक बार जब व्यक्ति धूम्रपान छोड़ देता है, तो स्वस्थ कोशिकाएं धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को बदलने के लिए फैलती हैं।

वान एंडल इंस्टीट्यूट के सेंटर फॉर एपिजेनेटिक्स में प्रोफेसर गेरड फेफर ने शोध की प्रशंसा की। लेकिन यह भी कहा कि केवल उन 16 रोगियों के नमूने लिए जिन्हें चिकित्सा कारणों की वजह से बायोप्सी से गुजरना पड़ा था। उन्हें संशय ये भी है कि स्टडी के नमूने का छोटा आकार निष्कर्षों को मुश्किल में डाल सकता है, हालांकि यह आगे की जांच के लिए कई रास्ते खोलेगा। वहीं, वे यह भी कहते हैं कि अगर हम यह पता लगा लें कि स्वस्थ कोशिकाओं का भंडार कहां है और धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं पर यह किस तरीके से काम करता है, तो हम इन कोशिकाओं का भविष्य में और बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी