न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानलेवा कोरोना वायरस पहुंचा अमेरिका, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोना वायरस से पीड़ित युवक चीन के वुहान से अमेरिका पहुंचा था। चीन के वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर 2019 में सामने आया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Jan 2020 5:49:09

जानलेवा कोरोना वायरस पहुंचा अमेरिका, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

आप सभी ने ख़बरों में पढ़ा होगा कि जानलेवा कोरोना वायरस (Corona Virus) जापान में अपना आतंक फैला रहा हैं और अभी तक इसके 440 मामले सामने आ चुके हैं। अब यह वायरस थाईलैंड, जापान, साउथ कोरिया और यूएस में भी दिखने लगा हैं। वाशिंगटन के पास 30 साल के युवक में यह वायरस पाया गया है। कोरोना वायरस से पीड़ित युवक चीन के वुहान से अमेरिका पहुंचा था। चीन के वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर 2019 में सामने आया था। जिसके बाद वायरस तेजी से फैलता गया। हम आपको बताते हैं कि आखिरकार ये कोरोना वायरस है क्या और इस वायरस की वजह क्या है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, यह वायरस सी-फूड से जुड़ा हुआ है और इस वायरस की शुरुआत चाइना के हुवेई के वुहान शहर के एक सी-फूड बाजार से ही मानी जा रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस वायरस की चपेट में सिर्फ इंसान ही नहीं आ रहे बल्कि इसका शिकार ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ समेत कई पशु हो रहे हैं।

WHO ने इसकी पूरी संभावना जताई है की कोरोना वायरस बेहद नजदीक रहने वाले दो लोगों में एक से दूसरे में फैल सकता हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस ऐसा वायरस है जो परिवार में ज्यादा तेजी से फैल सकता है। साथ ही ये वायरस कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जैसे की सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) और मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS)।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus symptoms,coronavirus prevention

कोराना वायरस के लक्षण

तेजी से अपने पैर पसार रहा कोरोना वायरस का लक्षण सबसे पहले पीड़ित को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगती है, गले में दर्द रहने लगता है इसके अलावा जुकाम, खांसी, सिर दर्द, नाक बहना, कफ और बुखार होता है। इसके अलावा बुखार निमोनिया का रूप भी ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ाने का काम कर सकता है।

इलाज

अचानक फैले कोरोना वायरस (Corona Virus) का अभी तक सीधे तौर पर कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। लेकिन वायरस के लक्षणों के आधार पर डॉक्टर्स इसके इलाज के लिए दूसरी जरूरी दवाईयों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के वैक्सीन की भी तैयारी की जा रही है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus symptoms,coronavirus prevention

बचाव के तरीके

- सी फूड से दूर रहने की कोशिश करें।
- कोरोना वायरस से बचने का सबसे जरूरी तरीका है साफ-सफाई
- खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह धो लें।
- छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह और नाक को रूमाल से ढक लें।
- सर्दी और फ्लू के लक्षणों पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- अंडे और मांस को अच्छी तरह पका कर ही उसका सेवन करें।
- कोशिश करें कि जानवरों के सीधे संपर्क में ना आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका