न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों से जाने अपने स्वास्थ्य के बारे में

अगर आप अपने पैरों पर गौर करें तो जाना जा सकता है कि आप किस तरह कि बीमारी से ग्रसित हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 2:24:11

पैरों से जाने अपने स्वास्थ्य के बारे में

किसी भी व्यक्ति के सेहत को उसके शरीर को देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि वह स्वस्थ है या रोगी। हमारा शरीर के अंग ऐसे कई लक्षण देते हैं जो बताते हैं कि शरीर में पोषण कि कमी या बिमारी हैं। मेडिकल साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक चेहरे के बजाय आपके पैर सेहत का हाल सही-सही बता सकते हैं। अगर आप अपने पैरों पर गौर करें तो जाना जा सकता है कि आप किस तरह कि बीमारी से ग्रसित हैं। तो आइये जाते हैं किस तरह जाने पैरों से अपने स्वास्थ्य के बारे में।

* अगर हो जाएं नाखून सफेद : शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण नाखून सफेद हो जाते हैं। अगर आप सही डाइट नहीं ले रही हैं, तो इससे भी नाखून पर सफेद हो जाते हैं। आप अपनी डाइट में दूध, छाछ और दूसरे डेयरी प्रॉडक्ट्स शामिल करें।

Health tips,healthy living,health from foot

* पैरों में पसीना : आपके पैरों में करीब पांच लाख पसीना बाहर निकालने वाली ग्रंथियां होती हैं। कुछ लोगों को सामान्य से अधिक पसीना आता है। वहीं, दूसरी ओर यह बात भी सत्य है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक पसीना आता है। हालांकि, इसका सीधा आपकी सेहत पर असर न पड़ता हो, लेकिन जूतों और जुराबों में बदलाव लाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है।

* नाखूनों का पीला रंग
: आपके पैर के नाखून पीले रंग के होते जा रहे हैं, तो इससे पता लगता है कि आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी है। दरअसल, हीमोग्लोबिन की कमी से नाखूनों की शेप में भी बदलाव होने लगता है।

* क्रैंप : आपके पैर संभावित डिहाइड्रेशन का भी इशारा करते हैं। इसके साथ ही आपके पैरों की रंगत कई जरूरी मिनरल्स की कमी के बारे में भी बताते हैं। पैरों में क्रैंप कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स के कारण हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है।

Health tips,healthy living,health from foot

* पैर फट रहे हैं : पैर फटने की एक वजह बॉडी में पानी की कमी है। आप रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इसके अलावा, फ्रूट जूस या लिक्विड जूस वगैरह भी ले सकते हैं।

* त्वचा पर झुर्रियां : यदि आपके पैरों की त्वचा और सफेद हो गयी है और साथ ही इस पर झुर्रियां भी नजर आ रहीं हैं, तो आपको रेनॉड बीमारी हो सकती है। आमतौर पर यह बीमारी सर्दियों में होती है। इस बीमारी में पैरों की रक्तवाहिनियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे त्वचा की रंगत में बदलाव आता है।

* पैर सुन्न हो जाना : आपके पैर सुन्न हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई पैरों में सुइयां चुभो रहा हो। यह समस्या परिधीय न्यूरोपेथी के कारण हो सकती है। इसके पीछे मुख्य रूप से डायबिटीज अथवा अल्कोहल का अधिक इस्तेमाल हो सकता है। इस प्रकार की समस्या हाथों मं भी हो सकती है।

* पैरों में सूजन है :
अगर आपके पैरों में सूजन हैं और कई दिन तक रहती है, तो आपको डायबिटीज हो सकती है। इसका पता चलते ही फुटवियर का सही चयन तो जरूरी है ही, साथ ही समय रहते डायबिटीज का टेस्ट करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?