न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसे किया जाता हैं कोरोना के मरीजों का इलाज, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

सभी के मन में सवाल उठता हैं कि कोरोना संक्रमित आने के बाद किस तरह मरीज का इलाज किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 2:38:04

कैसे किया जाता हैं कोरोना के मरीजों का इलाज, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

60 हजार से अधिक मरीज सामने आए हैं जो इसको और भयावह बना रहे हैं और लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। हांलाकि देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में भी अच्छी हैं और मरीज जल्द ठीक भी हो रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठता हैं कि कोरोना संक्रमित आने के बाद किस तरह मरीज का इलाज किया जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी प्रक्रिया।

आमतौर पर संक्रमण के लक्षण देखकर यह बात तीसरे दिन तक पूरी तरह साफ हो जाती है कि कोरोना हुआ है या नहीं हुआ है। क्योंकि कोरोना होने की स्थिति में पहले-दूसरे दिन ही व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, स्मेल ना आना या किसी चीज का स्वाद पता न चल पाने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। जब यह कंफर्म हो जाता है कि व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण है, तब हॉस्पिटल में इलाज का नंबर आता है।

कोरोना मरीजों के इलाज की प्रक्रिया

- किसी व्यक्ति की उम्र, वायरस लोड और उसके लक्षणों के साथ ही डॉक्टर्स इस बात पर पूरा ध्यान देते हैं कि पेशंट की मेडिकल हिस्ट्री क्या है। यदि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को पहले से ही कोई गंभीर बीमारी जैसे कि शुगर, हार्ट की समस्या, किडनी का रोग आदि हो तो ऐसे पेशंट्स को अत्यधिक निगरानी में रखा जाता है।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,covid  patient treatment process,coronavirus

इस तरह होती है जांच
- जब कोरोना संक्रमित मरीज हॉस्पिटल में एडमिट होता है तो डॉक्टर्स उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर चेक करते हैं, सीने का एक्स-रे कराते हैं और ब्लड टेस्ट के जरिए निमोनिया की जांच करते हैं। क्योंकि निमोनिया, माइल्ड और सीवियर कोविड-19 का प्रमुख लक्षण है।

कोरोना संक्रमण के इलाज का तरीका

- जिन मरीजों में निमोनिया, ऑक्सीजन स्तर कम और इंफेक्शन से जुड़े अन्य लक्षण बढ़े हुए दिखते हैं, केवल उन्हीं मरीजों को डॉक्टर हॉस्पिटल में एडमिट करते हैं। ताकि उन्हें ऑक्सीजन दी जा सके। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट मिल सके।

- अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कोरोना के साथ ही फेफड़ों में सूजन की समस्या होती है तो इस स्थिति में आपके डॉक्टर आपको यह इंफ्लेमेशन कम करने की दवाएं दे सकते हैं। इनमें डेक्सामेथासोन मेडिसिन भी शामिल हो सकती है। क्योंकि यह दवाई दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के दौरान रोग को गंभीर स्थिति में पहुंचने से रोकती है।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,covid  patient treatment process,coronavirus

- रिपोर्ट्स की मानें तो कोविड-19 के कारण जो लोग वेंटिलेटर पर पहुंच गए थे, उनमें 15 प्रतिशत से अधिक लोगों की जान बचाने का श्रेय इसी दवाई को जाता है। लेकिन इस दवाई के साथ यह कंडीशन जुड़ी है कि जो लोग वेंटिलेटर पर हों उन्हीं में यह मौत का खतरा कम करती है। अगर कोई बिना वेंटिलेटर वाला कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति इस दवाई को लेता है तो उसमें मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है।

डॉक्टर कर सकते हैं बदलाव

- ऐसा नहीं है कि डॉक्टर्स आपको सिर्फ यही दवाएं देंगे। यह पेशंट की स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे कौन-सी दवाएं देनी हैं और कौन-सी नहीं। भारत में डॉक्टर्स आपको रेमेडिसिविर (Remdesivir) भी दे सकते हैं। यह दवाई वैसे तो इबोला वायरस के इलाज के लिए विकसित की गई थी लेकिन कोरोना के इलाज में इस दवाई ने मरीज के रिकवरी टाइम को बहुत कम करने का काम किया है।

- इसके साथ ही मरीज की उम्र, उसकी मेडिकल हिस्ट्री और वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंटेसिव केयर यूनिट (intensive care unit) में रख सकते हैं। डॉक्टर किसी व्यक्ति को कितने दिन तक हॉस्पिटल में रुकने की सलाह देते हैं, यह डॉक्टर पेशंट की स्थिति और अपने अनुभव के आधार पर निर्णय लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स