Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 बातों का ध्यान रख करें सही मास्क का चुनाव, पहनने के दौरान ना करें ये गलतियां

लोग मास्क का चुनाव करते समय और पहनने के दौरान कुछ गलतियां कर रहे हैं जो उन्हें इस संक्रमण का शिकार बना रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 12:19:53

इन 7 बातों का ध्यान रख करें सही मास्क का चुनाव, पहनने के दौरान ना करें ये गलतियां

दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बन चुका कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं और भयावह स्थिति पैदा कर रहा हैं। ऐसे में आपके द्वारा बरती गई सावधानी ही आपको स्वस्थ रख सकती हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई बरतने के अलावा मास्क का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण से बचने में बहुत सहायक हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि लोग मास्क का चुनाव करते समय और पहनने के दौरान कुछ गलतियां कर रहे हैं जो उन्हें इस संक्रमण का शिकार बना रही हैं। तो आइये इनके बारे में जानकर खुद को स्वस्थ रखें।

आपका मास्क ज्यादा बड़ा या छोटा है

ध्यान रखें कि अपने लिए सही फिटिंग वाला मास्क ही चुनें, क्योंकि गलत फिटिंग का मास्क चुनने के बाद आपको एडजस्ट करने के लिए बार-बार छूना होगा। अगर मास्क छोटा है तो यह आपके नाक और मुंह को कवर नहीं करेगा। अगर ज्यादा बड़ा है तो चेहरे पर गैप बन जाएंगे। ऐसे में सही साइज का चुनाव करें।

मास्क को बार-बार एडजस्ट करना

आप चेहरे पर से पसीने या सांस लेने के लिए मास्क को बहुत थोड़ा एडजस्ट करते हैं। हालांकि यह गलत है। गंदे हाथों से मास्क या चेहरे को छूना गलत आदत है और यह संक्रमण की संभावना बढ़ा देता है। मास्क छूने से पहले आखिरी बार छुई हुई सतह को याद कर लें या मास्क को टच करना बिल्कुल बंद कर दें।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona safety,mask safety,choose the right mask,mistakes while wearing mask अगर नाक बाहर है तो मास्क पहनने का कोई मतलब नहीं

कई लोग गर्मी या कई दूसरे कारणों के चलते अपनी नाक को मास्क के बाहर रखते हैं, जबकि यह खतरनाक है। अगर आप बाहर निकलें हैं तो मास्क से मुंह और नाक को पूरी तरह कवर करें। नाक बाहर आने की स्थिति में मास्क पहनना या न पहनना एक ही बात है।

बातचीत करने के लिए मास्क हटाना

मास्क लगाने का मुख्य कारण ही ड्रॉपलेट्स को ट्रैप करना है। अगर आप मास्क हटाकर किसी से बात करेंगे तो दूसरे व्यक्ति के मुंह से निकली बूंदे आप तक पहुंच जाएंगी। वहीं, आपके मुंह से निकली ड्रॉप्स दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बिना मास्क हटाए बातचीत न करें।

आप मास्क को गलत तरीके से निकाल कर रहे हैं

मास्क को सामने से न छुएं। अगर आप मास्क निकालना चाहते हैं तो पिछले हिस्से को लगी गांठ को खोलें। मास्क की पट्टियों को कान या सिर के पीछे से खोलें और उसे आराम से हटाएं। मास्क हटाने के बाद तुरंत डिस्पोज करें और हाथों को सैनिटाइज करें।

बार-बार साइड बदलना

कपड़े का मास्क पहनते वक्त साइड्स का पूरा ध्यान रखें। बार-बार साइड बदलने के कारण मास्क पर ठहरा हुए वायरस के आपके शरीर के अंदर तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

ठुड्डी के नीचे न करें मास्क

बात करने या खाने के दौरान मास्क को ठुड्डी पर न लेकर आएं। इससे बेहतर है मास्क को पूरी तरह हटा देना। क्योंकि ठुड्डी पहले से ही कवर नहीं है और बार-बार छूने में आ रही है। ऐसे में मास्क को ठुड्डी पर लाना उसे संक्रमित कर सकता है। अगर आप मास्क हटाना चाहते हैं तो सावधानी के साथ पूरा हटाएं। Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona safety,mask safety,choose the right mask,mistakes while wearing mask कोरोना का प्रसार रोकने में कारगर नहीं N-95 मास्क

बता दे, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर लोगों को छिद्रयुक्त श्वासयंत्र (वॉल्व्ड रेस्पिरेटर) लगे एन-95 मास्क (N-95 mask Latest News) पहनने को लेकर चेतावनी जारी की है। पत्र में कहा गया है कि इससे कोरोना वायरस फैलने से नहीं रुकता और यह कोविड-19 महामारी के खिलाफ उठाए गए कदमों के ‘विपरीत’है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मामलों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखा है। इस पत्र में महानिदेशक राजीव गर्ग ने कहा 'यह तथ्य सामने आया है कि स्वास्थ्य कर्मियों के बजाय लोग एन-95 मास्क का ‘अनुचित इस्तेमाल’ कर रहे हैं। विशेष रूप से ऐसे एन-95 मास्क इस्तेमाल किए जा रहे हैं जिनमें छिद्रयुक्त श्वसनयंत्र (वॉल्व्ड रेस्पिरेटर) लगे हैं।' उन्होंने कहा, 'छिद्रयुक्त श्वसनयंत्र लगा एन-95 मास्क कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के विपरीत है क्योंकि यह वायरस को मास्क के बाहर आने से नहीं रोकता। इसे देखते हुए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सभी संबंधित लोगों को निर्देश दें कि वे फेस/माउथ कवर के इस्तेमाल का पालन करें और एन-95 मास्क के अनुचित इस्तेमाल को रोकें।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology