न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नींद में चलने की बीमारी हैं स्लीप वॉकिंग, जानें इसके बारे में सबकुछ

आज हम आपको स्लीप वॉकिंग की वजह और इलाज से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Dec 2019 5:10:26

नींद में चलने की बीमारी हैं स्लीप वॉकिंग, जानें इसके बारे में सबकुछ

आपने अक्सर कई लोगों के बारे में सुना होगा कि उन्हें रात को नींद में चलने की आदत होती हैं और वे सोते हुए एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। बड़ों की तुलना में बच्चों में नींद में चलने यानी स्लीप-वॉकिंग की बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता हैं और इसके बारे में पूरी जानकारी होने भी जरूरी हैं। आज हम आपको स्लीप वॉकिंग की वजह और इलाज से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अपनी हरकतों का बोध नहीं रहता बीमार व्यक्ति को

इंसान की नींद दो तरह की होती है-नॉन रेम नींद और रेम नींद। रातभर इन दोनों नींद के अनेक चक्र चला करते हैं। स्लीप-वॉकिंग का रोग गहरी नॉन रेम नींद में देखने को मिलता है। नींद में उठ बैठे, बड़बड़ाते और चलते इस व्यक्ति को बाद में अपनी हरकतों का बोध नहीं रहता। कई बार चलते-चलते रोगी किसी स्थान पर मलमूत्र का त्याग भी कर देता है। वह दुःस्वप्न देखते हुए चीख भी सकता है और कभी-कभी सामने वाले पर आक्रमण भी कर सकता है।

Health tips,health tips in hindi,sleepwalking,sleepwalking causes,sleepwalking remedy

स्लीप-वॉकिंग करने वाले को जगाना है जरूरी

इस रोग से पीड़ित रोगी को स्लीप-वॉकिंग के दौरान उठाया जाना चाहिए। उसे जगाना चाहिए क्योंकि न जगाने से वह अपना और सामने वाले का अहित भी कर सकता है। नींद का कम मिल पाना, नशीले पदार्थों का सेवन, बुखार इत्यादि पैदा करने वाले रोग, कुछ दवाएं स्लीप-वॉकिंग की परिस्थिति पैदा कर सकती हैं। बच्चों में यह समस्या बड़ों से अधिक मिलती है। कई बार जो बच्चे स्लीप-वॉकिंग करते हैं, वे बिस्तर पर यूरिनेट भी कर देते हैं।

स्लीप-स्पेशलिस्ट से करवाएं बीमारी का इलाज

इस बीमारी के इलाज के लिए किसी स्लीप-स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहिए। बच्चे बड़े होने पर अनेक बार इस रोग से खुद ही मुक्त हो जाते हैं। लेकिन फिर भी बच्चों-बड़ों सभी रोगियों में इस समस्या के मूल में जो भी वजह हो, उसके उपचार का प्रयास करना चाहिए। यदि रोगी को नींद कम मिल रही हो, तो उसे अधिक सोने का प्रयास करना चाहिए। हिप्नोसिस व कई बार दवाओं के प्रयास से भी स्लीप-वॉकिंग के उपचार में सफलता मिलती है। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि स्लीप-वॉकिंग करने वाले रोगी पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि न तो वह स्वयं घायल हो और न उसके कारण किसी अन्य को कोई क्षति पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका