न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2020: इन लक्षणों से समय रहते करें कैंसर की पहचान, सावधानी दिलाएगी जिंदगी

आज हम आपको कैंसर के कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जिन पर ध्यान देना आपकी जिन्दगी बचा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 7:29:27

World Cancer Day 2020: इन लक्षणों से समय रहते करें कैंसर की पहचान, सावधानी दिलाएगी जिंदगी

हर इंसान अपनी सेहत के लिए बहुत चिंतित होता हैं और चाहता हैं कि इसे कभी कोई बिमारी ना हो। हांलाकि इंसान अपनी सेहत के लिए उतनी सावधानी नहीं बरतता हैं जितनी उसे बरतनी चाहिए। आजकल कैंसर की बीमारी ने सभी के होश उड़ा रखें हैं। ऐसे में जरूरी है सावधान रहते हुए समय रहते इसका पता लगाया जाए। इसी जागरूकता को फैलाने के लिए हर साल 4 फ़रवरी को विश्व कैंसर दिवस भी मनाया जाता हैं। आज हम आपको कैंसर के कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जिन पर ध्यान देना आपकी जिन्दगी बचा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- मौसम में बदलाव की वजह से जुकाम का हो जाना कोई नई बात नहीं है लेकिन अगर यह समस्या तीन महीने या उससे ज्यादा वक्त से हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपका बेवजह वजन घट रहा है तो इसे भी अनदेखा न करें क्योंकि कैंसर के शुरुआती लक्षणों में यह भी शामिल है। यह लिवर कैंसर का लक्षण हो सकता है। दरअसल, लिवर कैंसर में आपकी भूख प्रभावित हो जाती है और शरीर की अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के क्षमता पर भी असर पड़ता है।

- कमजोरी और थकान के साथ ही नींद में कमी की समस्या को भी अनदेखा न करें क्योंकि यह भी कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। शरीर के किसी भाग में कोई फोड़ा या गांठ हो गई है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। लंबे समय तक कफ का बना रहना और सीने में दर्द होना भी कैंसर का लक्षण है। यह लंग कैंसर का शुरुआती लक्षण है इसलिए फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

World Cancer Day 2020: इन लक्षणों से समय रहते करें कैंसर की पहचान, सावधानी दिलाएगी जिंदगी

- पेट की समस्या का लंबे वक्त तक बने रहना और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना गर्भाशय कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसी तरह अगर आपके स्तन के आकार में अचानक बदलाव आ रहा हो या फिर दर्द रहता हो तो इसे भी अनदेखा न करें क्योंकि यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

- अगर आपकी लगातार सांस फूल रही है और हर वक्त शरीर में थकान बनी रहती है तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। क्योंकि कैंसर के लक्षणों में सांस फूलना और हर वक्त थकान बने रहना भी शामिल है। इसके अलावा, अगर आपको भूख कम लगती है और हर वक्त आपका पाचन तंत्र खराब रहता है तो यह भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। यहां ध्यान रखें कि अगर आपकी पाचन संबंधी दिक्कत कुछ दिनों में ठीक नहीं हो रही और लंबे वक्त से बनी हुई है तो यह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

- आपको अगर कभी शौच के रास्ते या फिर खांसते या थूकते समय ब्लीडिंग हो जाए तो तुरंत सावधान हो जाएं। ये समय बिल्कुल भी लापरवाही करने का नहीं है, तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें। अगर लंबे वक्त से आपको कोई घाव ठीक नहीं हो रहा है तो आपको इस बात पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि ये कैंसर का लक्षण हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा