न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बिना किसी दवा के भी हो सकता है कोरोना का इलाज, शोध में खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक अध्ययन में सामने आया कि 47 वर्षीय महिला जो कि हल्के तौर पर कोरोनो वायरस से पीड़ित थी उसके शरीर में एंटीबॉडी पैदा हुआ जो कोरोना संक्रमण से लड़ा और लगभग 10 दिनों में बिना किसी दवा के महिला ठीक हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 7:32:46

इस तरह बिना किसी दवा के भी हो सकता है कोरोना का इलाज, शोध में खुलासा

पूरी दुनिया में 160 देश कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए है। इस वायरस की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए है। अकेले चीन में ही 80,994 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 69,614 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वायरस की वजह से 8000 लोग अपनी जान गवां चुके है। भारत में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। इनमें 25 विदेशी हैं। कोरोना की वजह से देश में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बीच कोलकाता में पहला संक्रमित मरीज मिला है। यह शख्स लंदन से भारत आया था। इस वायरस को खत्म करने के लिए पूरी दुनिया के डॉक्टर वैक्सीन ढूंढने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक अध्ययन में सामने आया कि 47 वर्षीय महिला जो कि हल्के तौर पर कोरोनो वायरस से पीड़ित थी उसके शरीर में एंटीबॉडी पैदा हुआ जो कोरोना संक्रमण से लड़ा और लगभग 10 दिनों में बिना किसी दवा के महिला ठीक हो गई।

corona virus,immune system,antibodies,moderate corona virus,coronavirus,Health

इससे शोध करने वाले डॉक्टरों ने पाया कि एक मरीज के शरीर में मौजूद प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी का उत्पादन कर सकती है जो कोरोनो वायरस संक्रमण के हल्के असर से लड़ती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस अध्ययन से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन (टीका) के विकास में अहम हो सकता है। मंगलवार को पीटर डोहर्टी इंस्टीट्यूट फॉर इंफेक्शन एंड इम्यूनिटी के शोधकर्ताओं द्वारा नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित किए गए इस शोध लेख में चार अलग-अलग समय बिंदुओं पर परीक्षण किए गए रक्त के नमूनों पर आधारित था, जो यह बता रहा था कि किसी मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस के प्रति कैसे प्रतिक्रिया देती है।

इस शोध के दौरान जिस मरीज को चुना गया था वो कोरोना वायरस से संक्रमण से कम प्रभावित था। इस शोध के दौरान उसे एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड या एंटीवायरल कोई दवा नहीं दी गई। केवन शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए तरल पदार्थ दिए गए। वायरस मुख्य रूप से उसके फेफड़ों को प्रभावित कर रहे थे। जिस महिला पर यह शोध किया गया उसने चीन में वुहान से यात्रा की थी, जो वैश्विक महामारी का केंद्र था।

शोध को लेकर प्रोफेसर कैथरीन केडज़ियर्स ने कहा, "हमने देखा कि भले ही COVID-19 एक नए वायरस के कारण होता है। स्वस्थ व्यक्ति में, विभिन्न सेल प्रकारों में एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया क्लिनिकल रिकवरी से जुड़ी हुई थी, जैसा कि हम इन्फ्लूएंजा में देखते हैं,"।

उन्होंने कहा कि COVID-19 (कोरोना वायरस) के मामले में यह एक अविश्वसनीय कदम है कि आखिर वो शरीर पर किस तरह से प्रभाव डालती है और किस पर सबसे पहला हमला होता है। लोग हमारे तरीकों का उपयोग बड़े COVID-19 समूहों में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को समझने के लिए कर सकते हैं, और यह भी समझ सकते हैं कि इससे बुरी तरह पीड़ित लोगों में किस चीज की कमी की वजह से ऐसा हुआ है।

अध्ययन में चार प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की उपस्थिति पाई गई जब रोगी बीमार था तो दो प्रकार के एंटीबॉडी के उत्पादन को प्रेरित करता था। संक्रमित होने के बाद उसे 10 दिनों के लिए घर से अलग कर दिया गया, और उसके लक्षण 13 फरवरी को पूरी तरह से गायब हो गए। एंटीबॉडीज उसके खून में 7 वें दिन से 20 दिन तक रहे।

बता दे, भारत में कोरोना से निपटने के लिए सरकारें तीन स्तर पर काम कर रही है। पहला कोरोना से पीड़ित लोगों की पहचान करना। दूसरा संक्रमित शख्स और उनके संपर्क में आए लोगों को आईसोलेशन वार्ड में डालना और तीसरा लोगों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने देना।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी