न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hydroxychloroquine और Remdesivir के बाद अब स्वाइन फ्लू की दवा से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, मिल सकती है मंजूरी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research - ICMR) ने पहले हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के उपयोग के लिए कहा, फिर इबोला (Ebola) को ठीक करने वाली रेमडेसिविर (Remdesivir) को भी मंजूरी दे दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 10:37:32

Hydroxychloroquine और Remdesivir के बाद अब स्वाइन फ्लू की दवा से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, मिल सकती है मंजूरी

भारत में पिछले 24 घंटे में 8,909 नए मामले सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं, 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 48.07% हो गया है। लव अग्रवाल ने कहा कि हमारी कोशिश समय से कोरोना मामलों की पहचान और इलाज की है। हमारी रिकवरी रेट 48.07% है। 15 अप्रैल को रिकवरी रेट 11.42%, 3 मई को 26.59% और 18 मई को 38.29% थी। अग्रवाल ने बताया कि समय पर संक्रमण का पता लगाने और सही इलाज करने की वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं। देश में कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें से 73% ऐसे थे जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। देश में कोरोना से मौतों की दर सिर्फ 2.82% है, जबकि दुनिया में ये दर 6.13% है।

icmr,peramivir,coronavirus,corona,virus,covid-19,patient,treatment,indian health ministry,peramivir injection,peramivir dose,health news

लव अग्रवाल ने कहा था कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट में सुधार के पीछे वजह है कि हमारे यहां डॉक्टरों ने कुछ ऐसी दवाओं के कॉम्बिनेशन की अनुमति दी है, जिससे मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं। अब एक और दवा को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भारत में मंजूरी मिल सकती है।

रैपीवैब की मिल सकती है अनुमति

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research - ICMR) ने पहले हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के उपयोग के लिए कहा, फिर इबोला (Ebola) को ठीक करने वाली रेमडेसिविर (Remdesivir) को भी मंजूरी दे दी है। अब हो सकता है कि आईसीएमआर एक अन्य दवा को भी अनुमति दे सकती है। इस दवा का नाम है पेरामिविर (Peramivir)। इसे बाजार में रैपीवैब (Rapivab) के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने भी मान्यता दे रखी है। इस दवा का उपयोग स्वाइन फ्लू और उसके जैसी बीमारियों को रोकने में किया जाता है।

इमरजेंसी में होगा इस दवा का इस्तेमाल इस एंटीवायरल दवा का उपयोग केवल इमरजेंसी में किया जा सकता है, वह भी डॉक्टरों की निगरानी में। इस दवा को अमेरिकी कंपनी बायोक्रिस्ट फार्मस्यूटिकल्स नाम की कंपनी बनाती है। इस दवा को लेकर 2008 से ही ट्रायल शुरू हुए थे।
जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर 2014 में मान्यता मिली है। यह एक बेहद असरदार एंटीवायरल दवा है, जिसका ज्यादातर उपयोग एच1एन1 इंफ्लूएंजा (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू (Swine Flu) रोकने के लिए किया गया था। पेरामिविर दवा को जापान और दक्षिण कोरिया ने मान्यता दे रखी है। वहां पर इस दवा को पेरामिफ्लू के नाम से जाना जाता है।

डॉक्टर्स की निगरानी में दी जाती है ये दवा इस दवा के उपयोग से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसे - डायरिया, सीरम ग्लूकोस का बढ़ना, नींद न आना, कब्ज, तनाव, रैशेस, वहम होना आदि शामिल है। इसलिए दुनिया भर में इस दवा को डॉक्टर्स की निगरानी में दिया जाता है। ये दवा संक्रमित कोशिकाओं से वायरस के दूसरे कोशिकाओं में जाने से रोकती है। साथ ही नए कोशिकाओं पर वायरस के हमले को रोकती है। अमेरिका में बनने वाली इस दवा को चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में भी अनुमति मिली हुई है। बता दे, सरकार ने कोरोना के गंभीर मरीजों के इस्तेमाल के लिए रेमडेसिविर दवा को मंजूरी भी दे दी है।

भारत की दवा नियामक निकाय सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDCSCO) ने रेमडेसिविर के इस्तेमाल को लेकर इजाजत दे दी है। इस दवा को कोरोना के ऐसे मरीजों को दिया जाएगा, जो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसमें वयस्क और बच्चे दोनों शामिल हैं। अमेरिका से इस दवा को मुंबई की एक कंपनी क्लिनेरा ग्लोबल सर्विसेज द्वारा आयात किया जाएगा। फिलहाल कोरोना के मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल सिर्फ 5 दिनों के लिए किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी