न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा सोना बन सकता हैं आपकी मौत का कारण, बढ़ता है हार्ट स्ट्रोक का खतरा

हाल ही में हुई एक रिसर्च में खुलासा हुआ हैं कि 9 घंटे से ज्यदा सोने वाले लोगों में 23 प्रतिशत तक हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 4:33:52

ज्यादा सोना बन सकता हैं आपकी मौत का कारण, बढ़ता है हार्ट स्ट्रोक का खतरा

अक्सर आपने डॉक्टर को कहते हुए सुना होगा कि व्यक्ति को अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए क्योंकि नींद की कमी आपके लिए कई परेशानियां ला सकती हैं। लेकिन किसी भी चीज की अती भी खराब होती है फिर चाहे वह नींद ही क्यों ना हो। जी हां, हाल ही में हुई एक रिसर्च में खुलासा हुआ हैं कि 9 घंटे से ज्यदा सोने वाले लोगों में 23 प्रतिशत तक हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह उन लोगों के लिए जो दिन हो या रात, हर वक्त घोड़े बेचकर सोने में यकीन रखते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खानपान के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। नींद को इंसान की कई बीमारियों के इलाज के लिए सबसे अच्छी दवा के रूप में भी माना जाता है। इन दिनों लोगों के बीच कम नींद लेने की समस्या भी काफी देखी जा रही है और इस वजह से बेहतर नींद कैसे पाएं इसको लेकर भी कई तरह के शोध और उपाय समय-समय पर सामने आते रहते हैं। लेकिन मेडिकल जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी से पता चला है कि जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए सिर्फ नुकसानदेह नहीं बल्कि जानलेवा भी हो सकता क्योंकि ज्यादा सोने से बढ़ता है हार्ट स्ट्रोक का खतरा।

Health tips,health tips in hindi,hypersomnia,research report,excessive sleep raises heart stroke

जी हां, इस नई स्टडी के अनुसार, जो लोग हर रात 9 घंटे या उससे अधिक समय तक सोते हैं, उनमें 7 घंटे से कम सोने वाले लोगों की तुलना में हार्ट स्ट्रोक का खतरा 23 प्रतिशत अधिक होता है। स्टडी में पाया गया कि कम सोने वालों की तुलना में लंबे समय तक सोने वाले लोग और दिन के समय लंबी झपकी लेने वाले दोनों में 85 प्रतिशत लोगों को हार्ट स्ट्रोक की आशंका रहती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार इस स्टडी से यह भी पता चला कि दिन के समय में देर तक सोने या झपकी लेने वालों में कलेस्ट्रॉल का लेवल प्रतिकूल रूप से बढ़ता है और उनकी कमर भी बढ़ जाती है और ये दोनों ही कारक हार्ट स्ट्रोक के सबसे बड़े जोखिम कारक हैं। स्टडी में कहा गया कि लंबी झपकी लेना और सोना एक संपूर्ण निष्क्रिय जीवनशैली की ओर इशारा करता है, जो स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से भी संबंधित है।

इस स्टडी में चीन के 31 हजार 750 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी औसत आयु 62 वर्ष थी। जब रिसर्च शुरू की गई थी उस वक्त स्टडी में शामिल लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों या हार्ट स्ट्रोक की कोई पुरानी समस्या नहीं थी। शोधकर्ताओं ने 6 साल तक स्टडी में शामिल लोगों पर नजर रखी और उनकी जांच की। इस दौरान अधिक सोने वाले लोगों में हार्ट स्ट्रोक के कुल 1 हजार 557 मामले सामने आए। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि जो लोग रात में 9 घंटे या उससे अधिक समय तक सोते थे, उनमें रात में 7 घंटे या उससे कम सोने वाले लोगों की तुलना में हार्ट स्ट्रोक की आशंका 23 प्रतिशत अधिक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स