Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करते हैं कई घंटों की Sitting Job, इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल

लंबे समय तक बैठे रहने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 1:37:44

क्या आप भी करते हैं कई घंटों की Sitting Job, इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल

वर्तमान समय कॉम्पिटिशन का हैं जिसमें सभी अपनी जरूरतों को पूरी करने और दूसरों से आगे बढ़ने की चाह में लंबे समय तक बैठे-बैठे काम करते रहते हैं। इसी के साथ ही वर्क फ्रॉम होम में भी लोग कई घंटे Sitting Job में व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन आपका लंबे समय तक बैठना आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल रहा हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने काम के साथ सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में।

इस तरह की हो आपके बैठने की जगह

ऑफिस में काम करने वाले लोगों को घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ता है। ऐसे में कमर व गर्दन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका टेबल ऊंचा हो। इससे आपके बैठने की पोजिशन सही रहेगी। साथ ही बीमारियों से बचाव रहेगा।
Health tips,health tips in hindi,desk job,sitting job problems आंखों को दें आराम

आजकल तो हर किसी का काम कंप्यूटर पर ही हो गया है। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर आंखों को आराम दें। इसके लिए अपनी आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद करें। आप चाहे तो पानी से इसे धो भी सकती है। इसके अलावा अपनी हथेलियों को 30 सेकेंड के लिए आंखों पर रखें।

कुर्सी पर बैठने का तरीका हो सही

कुर्सी पर बैठने का तरीका भी सेहत को सुधारने व बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि कुर्सी पर बैठने पर आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी हो। कंधे आगे की ओर झुके नहीं बल्कि पीछे की ओर हो। इसके अलावा पैरों को हवा में रखने की जगह पूरा पंजा जमीन पर टिका कर रखें। इससे आपको काम करने में आसानी होगी। साथ ही आप सेहतमंद रहेंगे।

काम के बीच लें ब्रेक

रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने से सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि काम में हर घंटे ब्रेक लें। आप इस दौरान स्ट्रेचिंग और वॉकिंग कर सकती है। इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा।
Health tips,health tips in hindi,desk job,sitting job problems ऐसी हो डाइट

सेहतमंद रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में खाने में प्रोटीन, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि चीजों को शामिल करें। इसके लिए रोजाना ताजे फल, हरी सब्जियां, दलिया, दाल, सूखे मेवे, सूरजमूखी के बीज, चिया सीड्स, विटामिन-सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। साथ ही ज्यादा मसालेदार, जंक फूड व अल्कोहल का सेवन करने से बचें।

भरपूर नींद लें

शरीर को पूरी नींद मिलने से ही चुस्ती व फुर्ती आती है। साथ ही काम करने पर थकावट महसूस नहीं होती है। ऐसे में रोजाना 7-8 घंटों की नींद लें।

पानी पीएं

खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। आप अपने डेस्क के पास पानी की बोतल रख सकती है। इससे शरीर हाइड्रेट होने के साथ एनर्जेटिक रहेगा।

पैदल चलें

अगर आपके पास योगा या एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो इसके लिए आप वॉकिंग कर सकती है। आप सुबह-शाम 15-15 मिनट तक सैर कर सकती है। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना भी सही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology