न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना खर्चे के उपाय : पैरों और एडियों के दर्द से निजात पाए इन तरीकों की मदद से

हम लेकर आये हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपको इस कष्टकारी दर्द से जल्दी निजात दिलाए। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 11:16:42

बिना खर्चे के उपाय : पैरों और एडियों के दर्द से निजात पाए इन तरीकों की मदद से

आजकल की तनावपूर्ण और व्यस्ततम जीवनशैली ने लोगों के शरीर को बिमारियों का घर बना दिया हैं। जिसे आये दिन कोई ना कोई बीमारी घेरे ही रहती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है पाँव और एडियों के दर्द की जिससे अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। पाँव और एडियों के दर्द के कारण व्यक्ति का चलना तक बेहाल हो जाता हैं और रात को सोते समय तो यह दर्द अपनी चरम सीमा पर होता है। इस असहनीय दर्द का इलाज जल्द करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपको इस कष्टकारी दर्द से जल्दी निजात दिलाए। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* बर्फ की सिंकाई

एड़ियों के दर्द में बर्फ की सिंकाई से राहत पाई जा सकती है। बर्फ की ठंडे प्रभाव से मांसपेशियों में खिंचाव के कारण या नसों पर दबाव के कारण होने वाले दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलती है। इसकी सिंकाई के लिए बर्फ के टुकड़ों को किसी प्लास्टिक बैग में या कपड़े में भर लें और फिर इसे दर्द वाली जगह पर रगड़ें। इसके अलावा पानी के बॉटल को फ्रीज करके भी दर्द वाली जगह पर सिंकाई कर सकते हैं। 15 मिनट की सिंकाई इसके लिए पर्याप्त है।

* हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी

हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी पैर में दर्द के इलाज के लिए एक कारगर तरीका है। हॉट वॉटर ट्रीटमेंट ब्लड फ्लों को बढ़ावा देने और कोल्ड ट्रीटमेंट सूजन को कम करने में मदद करता है। दो पानी की बाल्टी लें एक में ठंडा पानी और दूसरें में सहने करने योग्य गर्म पानी डालें। अपने पैरों को तीन मिनट गर्म पानी की बाल्टी में डालें और तीन मिनट के बाद अपने पैरों को 10 सेकंड के लिए ठंडे पानी की बाल्टी में डालें। इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराये। लेकिन ध्यान रहें कि आप गर्म पानी से शुरूआत और ठंडे पानी पर समाप्त करें। आप पैरों में दर्द को कम करने के लिए 10 मिनट के लिए बारी-बारी गर्म और ठंडा पैक भी लगा सकते हैं।

home remedies,home remedies for pain in legs,home remedies for pain in feet,Health tips

* सिरका

सिरका, सूजन, मोच या ऐंठन के कारण होने वाले पैरों में दर्द का कारगर इलाज है। गर्म पानी की एक बाल्टी में दोब बड़े चम्मच सिरके और एक छोटा चम्मच नमक या सेंधा नमक मिलाये। फिर इसमें अपने पैरों को लगभग 20 मिनट के लिए डूबों दें।

* तेल की मालिश

दर्द से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका मसाज है। इससे दर्द से तुरंत राहत मिलती है। मसाज करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। इसके लिए जैतून का तेल, नारियल का तेल, सरसों का तेल आदि लेकर दर्द वाली जगह पर थोड़ा सा लगाएं और फिर मसाज करें। दिन में 3 बार 10-10 मिनट की मसाज करने से दर्द ठीक हो जाएगा और सूजन भी कम हो जाएगी।

* सेंधा नमक और पानी

नमक पानी भी एड़ियों और तलवों के दर्द में बहुत कारगर नुस्खा है। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में गुनगुना पानी भर लें और इसमें दो चम्मच सेंधा नमक मिला लें। अगर सेंधा नमक नहीं है तो सामान्य नमक भी ले सकते हैं। इस पानी में नमक मिलाने के बाद पैरों को इस पानी में डाल लें और 15-20 मिनट तक पैरों को सीझने दें। सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट दर्द और सूजन से आसानी से राहत दिलाता है। 20 मिनट बाद पैरों को सामान्य पानी से धुलकर इसपर मॉश्चराइजर लगा लें।

* लौंग का तेल

लौंग का तेल सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट, नेल फंगस और पैरों के दर्द को दूर करने वाला एक अद्भुत तेल है। तुरंत राहत पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल पैरों में धीरे-धीरे मालिश करने के लिए करें। मसाज रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। पैरों में दर्द की समस्य से जल्द राहत पाने के लिए एक दिन में कई बार मालिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?