न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की कंडीशनिंग और शरीर को रिलैक्‍स रखने में मददगार चमेली, जाने और फायदे

चमेली की खुशबू मन को जितनी आकर्षित करती है उससे कहीं ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद भी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jul 2017 3:48:14

बालों की कंडीशनिंग और शरीर को रिलैक्‍स रखने में मददगार चमेली, जाने और फायदे

चमेली की खुशबू मन को जितनी आकर्षित करती है उससे कहीं ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद भी है। चमेली के फूल सफेद और पीले रंग के होते हैं। इसका स्‍वाद तीखा और प्रकृति ठंडी होती है। चमेली के फूल के अलावा इसकी पत्तियों में भी कई प्रकार के औषधीय गुण विद्यमान हैं। यह दांत, मुख, त्‍वचा और आंख के रोगों में फायदा करती है। आइए जानें चमेली हमारे लिए कितनी फायदेमंद है।

बालों की कंडीशनिंग करें

चमेली के फूल का इस्‍तेमाल बालों की कंडीशनिंग के लिए भी होता है। हो सकता है आपको यह जानकर आश्‍चर्य हो रहा हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है। चमेली के फूलों से बालें की कंडीशनिंग करने के लिए चमेली के कुछ फूल लें और उन्हें कुछ घंटों तक गर्म पानी में भिगों कर रख दें। अगर आपके घुंघराले बाल हैं तो इस पानी में चमेली के तेल की कुछ बूंदे भी मिला लें। अब पानी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब इस पानी से अपने बाल धोएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से बाल वॉश कर लें।

शरीर को रिलैक्‍स करने में सहायक

चमेली के फूल से मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को रिलैक्स रखने में काफी मदद मिलती है, जिसके कारण दिमाग को आराम महसूस होता है। नारियल के तेल में चमेली का तेल मिलाकर अगर शरीर की मालिश की जाए तो इससे बॉडी को काफी रिलैक्स मिलता है। अरोमाथेरेपी में इस तरीके का इस्तेमाल कई स्पा करते हैं।

स्किन को टाइट करता है


चमेली में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को पूरे दिन-भर मॉइस्चराइज रखने में सहायता करते हैं। लेकिन चमेली के फूल को सीधे ही स्किन पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय चमेली के अर्क से बने लोशन या फिर क्रीम का उपयोग करना चाहिए।

health benefits,health benefits in hindi,benefits of jasmine flower

स्‍कैल्‍प को स्वस्थ रखने में मददगार है

चमेली के फूल में कई एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इस वजह से अगर चमेली का तेल स्कैल्प पर लगाया जाए तो से यह सर की त्वचा के संक्रमण को दूर करता है। नारियल तेल में, चमेली के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ घंटों तक तेल को बालों में ऐसे ही लगा रहने दें उसके बाद बालों को अच्छे से वॉश कर लें। अच्छे नतीजों के लिए हफ्ते में एक बार ऐसा जरूर करें, कम से कम 1 या 2 महीनों तक ।

शरीर की बदबू को दूर करें

अगर आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध आती है तो चमेली का फूल आपके लिए काफी उपयोगी है। यह आपके शरीर से दुर्गंध भगा कर आपको तरोताज़ा रखता है। आप चाहे तो घर पर ही जैस्मिन स्प्रे बना सकती हैं। इसे घर पर बनाने के लिए एक पानी से भरी स्प्रे बोतल लें। अब बोतल में एक चम्मच चमेली का तेल मिलाएं। अब बोतल को अच्छे से हिलाएं। जैस्मिन स्प्रे अब तैयार हैं। इसे आप कभी भी स्प्रे करें और शरीर की दुर्गंध को दूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?