न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं कोरोना का नया लक्षण तो नहीं हिचकी? अमेरिका में सामने आया मामला

इस कड़ी में अब माना जा रहा हैं कि हिचकी भी कोरोना का लक्षण हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 4:38:37

कहीं कोरोना का नया लक्षण तो नहीं हिचकी? अमेरिका में सामने आया मामला

जैसे-जैसे कोरोना के मामले आते जा रहे हैं वैसे-वैसे इसके कई रूप दिखाई देने लगे हैं। कोरोना पर लगातार रिसर्च जारी हैं ताकि इसकी सही पहचान कर उचित इलाज किया जा सकें। ऐसे में कोरोना के लक्षणों को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं और कई नए लक्षण देखने को मिले हैं। इस कड़ी में अब माना जा रहा हैं कि हिचकी भी कोरोना का लक्षण हो सकता हैं। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल, शिकागो के रहने वाले एक 62 वर्षीय शख्स को चार दिन से लगातार हिचकी आ रही थी। इसके अलावा उसे सिर्फ हल्का बुखार था। जब अस्पताल में उसकी जांच की गई तो शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि जांच से पहले बुखार के अलावा उस शख्स में कोरोना का कोई भी बड़ा लक्षण दिखाई नहीं दे रहा था।

Health tips,health tips in hindi,hiccups,symptom of coronavirus,coronavirus

रिपोर्ट अमेरिकी जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक, जब शख्स के पूरे शरीर की जांच की गई तो उसके फेफड़े बुरी हालत में मिले। फेफड़ों में काफी सूजन थी। साथ ही एक फेफड़े से खून आने की भी बात सामने आई। इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि शख्स को फेफड़े से जुड़ी कोई भी बीमारी पहले कभी नहीं थी।

शिकागो के कुक काउंटी हेल्थ के डॉक्टरों के मुताबिक, संक्रमित मरीज के फेफड़ों में आई सूजन की वजह से ही उसे लगातार हिचकियां आ रही थीं। बाद में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया और तीन दिन चल इलाज चला। इस दौरान उसे एजीथ्रोमाइसिन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी गई। तीन दिन के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

चूंकि हिचकियों का आना तो आम बात है, लेकिन अब जब इससे जुड़ा कोरोना का मामला सामने आ गया है तो अमेरिकी विशेषज्ञों ने राय दी है कि दो दिन या लगातार 48 घंटे तक अगर किसी को भी हिचकियों का आना बंद नहीं हुआ तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह कोरोना का लक्षण हो सकता है।

Health tips,health tips in hindi,hiccups,symptom of coronavirus,coronavirus

हाल ही में कोरोना संक्रमित मरीजों के मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या भी देखने को मिली थी। इसे कोरोना का नया लक्षण माना जा रहा है। स्पेन में इससे जुड़े कई मामले सामने आए हैं। हालांकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर (ICMR) ने अभी आधिकारिक तौर पर इसे तय लक्षणों में शामिल नहीं किया है।

कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण क्या-क्या हैं?

- तेज बुखार
- सूखी खांसी
- गले में खराश होना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- बाद में कोरोना के ये लक्षण भी सामने आए
- सिर दर्द, बदन दर्द, थकान |
- ठंड लगना या ठिठुरन
- उल्टी आना
- दस्त, बलगम में खून आना
- गंध या स्वाद न महसूस होना

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स