न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है चुकन्दर का रस, जाने और फायदे

चुकन्दर जमीन से उगने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन सलाद के रूप में किया जाता है।

Posts by : Megha | Updated on: Sat, 19 Aug 2017 5:43:00

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है चुकन्दर का रस, जाने और फायदे

चुकन्दर जमीन से उगने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन सलाद के रूप में किया जाता है। सलाद के रूप में इसका सेवन करने से शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है, लेकिन सिर्फ यह सलाद के रूप में ही फायदेमंद नही होता है बल्कि इसका जूस का सेवन करना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर का रस नियमित रूप से पीने से शरीर में न केवल ख़ून बढ़ेगा बल्कि आपको अन्य कई पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे। तो आइए जानते है इसके जूस के फायदे के बारे में........

# कैंसर से बचाव

मानव अक्सर रोगों का शिकार हो जाता है। इनमें से कुछ रोग जानलेवा भी होते हैं। इन जानलेवा रोगों की सूची में कैंसर काफ़ी ऊपर है। कैंसर के इलाज के लिए जिन दवाओं का विकास हुआ है, वे बहुत मँहगी होती हैं। एक शोध के अनुसार चुकंदर का रस पीने से कैंसर रोधी दवाओं का असर बढ़ जाता है, जिसे सिनर्जिस्टिक इफ़ेक्ट कहते हैं। यह प्रभाव चुकंदर में मौजूद फ़ायटो-न्यूट्रिएंट्स के कारण होता है। चुकंदर का सेवन करने पर शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है। ख़ासकर स्तन और प्रोस्ट्रेट कैंसर में इसका विशेष प्रभाव देखा गया है।

# रोग प्रतिरोधक क्षमता

शरीर में कोई चोट लगने या इंफ़ेक्शन होने पर कई तरह के इनफ़्लमेशन मार्कर रक्त में आ जाते हैं, जो कि चोट की जगह सूजन को बढ़ा देते हैं। चुकंदर में मौजूद बीटाइन नामक तत्त्व रक्त में इन मार्कर्स का स्तर कम कर देता है, जिससे सूजन और दर्द का असर कम हो जाता है।

healthy benefits of drinking beet root juice,health tips in hindi,beet root juice benefits,beet root,chukandar ke juice ke fayde

# सहनशक्ति

चुकंदर का जूस पीकर व्यायाम करने से शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति दोनों बढ़ जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि चुकंदर में उपस्थिति नाइट्रेट व्यायाम के समय शरीर की ऑक्सीजन की आवश्यकता को कम कर देता है।

# शुद्धिकरण प्रक्रिया

चुकंदर का जूस ख़ून और लीवर को सफ़ाई करने में मदद करता है। चुकंदर में मौजूद बीटालिन नामक तत्त्व शरीर के फ़ेज़ 2 शुद्धिकरण में मदद करता है। बीटालिन शरीर में टूटकर विषाक्त तत्वों के साथ संक्रिया करता है और उनको शरीर से बाहर निकाल देता है।

# उच्च रक्तचाप नियंत्रण

चुकंदर का रस पीने से ब्लड प्रेशर कुछ ही घंटों में कम होने लगता है। एक शोध के अनुसार एक गिलास चुकंदर का रस ब्लड प्रेशर को 5 प्वाइंट तक नीचे ला सकता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट के कारण ही उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है। यह नाइट्रेट शरीर में जाने के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, जो कि धमनियों में फैलाव उत्पन्न करता है और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?