न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हृदय रोग के जोखिम को कम करने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक, रास्पबेरी के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे

रसभरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें लगभग सभी फलों से अधिक एंटीऑंक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 7:31:36

हृदय रोग के जोखिम को कम करने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक, रास्पबेरी के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे

रास्पबेरी एक बारहमासी फल है। इसके बहुत ही अच्छे रंग और रसदार स्वाद के कारण यह सबसे अधिक सेवन करने वाले फलों में से एक है। इस फल का स्वाद मीठा होता है। अपने नरम और मीठे स्वाद के कारण रास्पबेरी आपके मुंह में जाते ही पिघल जाती है। इस फल में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह विटामिन-बी Vitamin-B, विटामिन-सी Vitamin-C, मैंगनीज, फोलिक एसिड, तांबा और आयरन का भी अच्छा स्रोत है। रास्पबेरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें लगभग सभी फलों से अधिक एंटीऑंक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

health benefits of raspberry,raspberry benefits,healthy living,Health tips

हृदय रोग

रैस्पबेरी में एंथोसायनिन होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह इन्फ्लेमेशन और हार्ट डैमेज से भी बचाता है।

वजन कम

चूंकि इस फल में फाइबर और मैंगनीज उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसे वजन घटाने में कारगर माना जाता है। अगर आप अपना वजन कम करने के लिए एक स्वादिष्ट और प्रभावी तरीका ढूंढ रहे हैं, तो रास्पबेरी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

झुर्रियों का इलाज

रास्पबेरी झुर्रियों पर जादू की तरह कार्य करते हैं। ये हानिकारक सूरज की किरणों के खिलाफ त्वचा की रक्षा करते हैं। विटामिन सी की एंटीऑक्सीडेंट शक्ति प्रभावी ढंग से उम्र के धब्बे और रंजकता (discoloration) को कम करती है। 1 कप सादे दही और 2 कप ताजा रास्पबेरी को मिक्स करें, फिर जब तक मिश्रण पूरी तरह से चिकना नहीं हो जाता है, तब तक मिश्रण को मिक्स करते रहें। अपने पूरे चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं और इसे 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

health benefits of raspberry,raspberry benefits,healthy living,Health tips

विटामिन सी
यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट्स है और लिगामेंट्स को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के होता है, जिससे मसक्यूलोस्केलेटल सिस्टम को पोषण मिलता है।

आंखों

रास्पबेरी को आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को प्रभावित करने वाली समस्या मैक्यूलर डिजनरेशन के लिए बेहतर उपायों में से एक हो सकता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से इस फल का सेवन करें।

कैंसर का इलाज

जैसा कि पहले बताया गया है, रास्पबेरी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से परिपूर्ण भोजन होता है जिसमें एल्लगिक एसिड शामिल है। इसके ये गुण मुक्त कणों को निष्क्रिय करके सेल झिल्ली की क्षति को प्रभावी ढंग से रोक देते हैं। यह फल कैंसर की कोशिकाओं को दोबारा बढ़ने से रोकता है और कैंसर से आपको बचाता है। इसलिए इस फल का सेवन करना आपके लिए बहुत ही अच्छा होता है।

health benefits of raspberry,raspberry benefits,healthy living,Health tips

एंटीऑक्सीडेंट्स

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने और कैंसर के विकास को धीमा कर सकते हैं। इसमें कैरोटेनॉयड्स, एलेजिक एसिड और क्वरेटिन भी होते हैं।

प्रतिरक्षा तंत्र को बनाता है मजबूत

रास्पबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाने में कारगर है। दरअसल, इसमें ऐसा प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

डायबिटीज का इलाज

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, रास्पबेरी में फ़यटोनुटरिएंट्स इंसुलिन संतुलन और रक्त शर्करा के संतुलन को बेहतर बनाने के लिए, शरीर में कुछ निष्क्रिय हार्मोनों के साथ काम करने के लिए पाए गए हैं जिससे टाइप 2 डायबिटीज़ से ग्रस्त व्यक्तियों की समस्याओं में भी सुधार हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग