न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा अदरक के सेवन से हो सकती है ये लाइलाज बीमारी

आप घाव, पथरी, बुखार, एनीमिया और मूत्र रोग में भी अदरक से लाभ ले सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अदरक का जरूरत से ज्यादा प्रयोग बेहद नुकसान करता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 10:42:47

ज्यादा अदरक के सेवन से हो सकती है ये लाइलाज बीमारी

सर्दियां आते ही अदरक की मांग बहुत बढ़ जाती है। अदरक के सेवन से इतना अधिक लाभ होता है कि हर घर में अदरक रोजाना उपयोग में लाई जाती है। आयुर्वेद में अदरक के गुण के बारे में कई सारी अच्छी बातें बताई गई हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी है। आप भूख की कमी, बदहजमी, वात-पित्त दोष आदि में अदरक के औषधीय गुण के फायदे ले सकते हैं। आप घाव, पथरी, बुखार, एनीमिया और मूत्र रोग में भी अदरक से लाभ ले सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अदरक का जरूरत से ज्यादा प्रयोग बेहद नुकसान करता हैं।

ginger,ginger side effects,side effects of ginger,benefits of ginger in hindi,side effects of ginger,benefits of ginger,ginger  health benefits,ginger disadvantages,ginger khane ke nuksan,Health,Health tips

-अदरक का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल आपके अंदर एसिड को बढ़ा सकता है जिससे आपको सीने में जलन हो सकती है।

- अदरक ज्यादा मात्रा में खाना से डायरिया जैसी बीमारी भी हो सकती है। अदरक की तासीर गर्म होती है, जो दस्त और उल्टी का कारण भी बन सकती है।

- अदरक का सीधा असर दिल की धड़कनों पर पड़ता है। जिससे आपको दिल से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। ज्यादा अदरख के सेवन से आपकी हार्टबीट बढ़ सकती है, जिससे हार्टअटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्‍थ के मुताबिक, अदरक का अधिक सेवन करने से दिल को सुचारू रूप से काम करने में परेशानी आती है, साथ ही ब्लड प्रेशर के घटने-बढ़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

ginger,ginger side effects,side effects of ginger,benefits of ginger in hindi,side effects of ginger,benefits of ginger,ginger  health benefits,ginger disadvantages,ginger khane ke nuksan,Health,Health tips

- प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को जी मिचलाना, सीने में जलन, चक्कर आना, लो ब्लड प्रेशर और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अदरक इन सब परेशानियों को बढ़ा सकता है। जिसका सीधा असर होने वाले बच्चे पर हो सकता है। इसके अलावा अदरक की गर्म तासीर की वजह से आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है। प्रेगनेंसी के समय अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अदरक की तासीर गर्म होने की वजह से कई बार ब्लीडिंग डिसऑर्डर की परेशानी भी हो जाती है। अदरक में एंटी प्लेटलेट तत्व होते हैं, जो खून पतला करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आपका खून पतला है, तो इसका सेवन करने से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

- कुछ लोगों को अदरक से गैस की समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो अदरक न खाएं।

ginger,ginger side effects,side effects of ginger,benefits of ginger in hindi,side effects of ginger,benefits of ginger,ginger  health benefits,ginger disadvantages,ginger khane ke nuksan,Health,Health tips

- अदरक को लौंग और लहसुन जैसी गरम तासीर वाली चीजों के साथ मिलाकर खाने से आपको नाक और मुंह से खून आने की समस्या भी हो सकती है।

- शुगर और हाइपरटेंशन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स में अदरक खाना बेहद नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां अदरक के खून को पतला करने वाले तत्व, ब्लड में शुगर लेवल को सामान्य से कम कर सकते हैं। अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपका इंसुलिन स्तर बढ़ सकता है। यह आपके शरीर में शर्करा की मात्रा घटा सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वहीं दूसरी तरफ, हाइपरटेंशन की दवाई और अदरक के कॉम्बिनेशन से आपका ब्लडप्रेशर लो जा सकता है।

- ज्यादा अदरक खाने से आपको आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

ginger,ginger side effects,side effects of ginger,benefits of ginger in hindi,side effects of ginger,benefits of ginger,ginger  health benefits,ginger disadvantages,ginger khane ke nuksan,Health,Health tips

- कई बार अदरक खाने से स्किन पर रैशेज की समस्या हो जाती है। ये लाल और हल्के पीले से निशान पहले चेहरे पर पड़ते हैं और इसके बाद यह गर्दन से होते हुए शरीर के अन्य हिस्सों पर भी फैलने लगते हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

- अदरक में खून पतला करने वाले तत्व होते हैं। गर्म तासीर होने की वजह से पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए यह बड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं। पीरियड्स के दिनों में अदरक का ज्यादा सेवन हैवी ब्लीडिंग की परेशानी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग