न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी सुबह खाली पेट न खाएं ये चीजें, पड़ जाएंगे बीमार

हम बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट खाने पर आपको फायदे की जगह नुकसान भुगतना पड़ सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 12:08:38

भूलकर भी सुबह खाली पेट न खाएं ये चीजें, पड़ जाएंगे बीमार

यह तो हम सभी जानते है कि अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी होता है अगर आप सुबह का नाश्ता अच्छा और पोषण से भरपूर कर लेते हैं तो यह आपको पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रखता है। अगर सुबह के समय आपने सही चीजें खाईं तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन अगर कुछ गलत चीजें खा लीं तो दिनभर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हम बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट खाने पर आपको फायदे की जगह नुकसान भुगतना पड़ सकता हैं।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

केला

केला खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। कई लोग खाली पेट केला खाते हैं लेकिन ऐसा करना उन्हें बीमार कर सकता है। खाली पेट खाने से खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है, जिससे बेचैनी, उल्टी जैसा और दस्त लग सकता है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

दही

दही या अन्य फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स को खाली पेट खाया जाए तो इससे गट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। यह पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट में जलन व दर्द होने लगता है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

टमाटर

टमाटर में Vitamin-C के साथ ही कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, टमाटर से पेट में टैनिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो मरोड़ और गैस जैसी समस्या पैदा करता है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

नाशपाती

सुबह खाली पेट नाशपाती का सेवन नुकसान पहुंचा सकती है. नाशपाती में पोटैशियम, विटमिन सी, विटामिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैगनीज जैसे गुणकारी तत्व होते है, लेकिन खाली पेट इस फल को खाना शरीर को अंदरूनी नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण और सूखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचता है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

चाय या कॉफी

बहुत से लोगों को सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीने की आदत होती हैं, लेकिन यह सही नहीं है। खाली पेट कैफीन बेस्ड ड्रिंक्स लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। खाली पेट कॉफी या चाय पीने पर गैस्ट्रिक जूस का सिक्रीशन कम हो जाता है, जो खाने को पचाने के लिए जरूरी बाइल जूस व ऐसिड की मात्रा कम कर देता है। इससे ऐसिडिटी और गैस बनती है, जो दवाई लिए बिना दिनभर ठीक नहीं हो पाती।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

कच्ची सब्जियां

सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए. दरअसल, कच्ची सब्जियों के सेवन से आपके पेट में फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा जाती है, जिससे पेट पर जोर बढ़ जाता है। इस वजह से मरोड़, गैस, हार्टबर्न की परेशानी होने लगती है। इतना ही नहीं खाली पेट कच्ची सब्जियों के सेवन से बेचैनी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

शकरकंद

शकरकंद खाली पेट नहीं खानी चाहिए। इसमें टैनिन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी होती है।

food,empty stomach,morning food,healthy food,Health tips

तरबूज

तरबूज खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसे खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती हैं, साथ ही डाइजेशन भी खराब हो जाता है। आप इसे दोपहर और शाम को खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग