न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कोरोनाकाल में आप भी हो रहे हैं अवसाद का शिकार, रखें इन 5 चीजों का ख्याल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख कोरोनाकाल के इस अवसाद से बाहर आया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 4:12:24

क्या कोरोनाकाल में आप भी हो रहे हैं अवसाद का शिकार, रखें इन 5 चीजों का ख्याल

इस वर्ष की शुरुआत से ही कोरोना का कहर जारी हैं जिसके परिमाणस्वरुप लोग स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी परेशान है। कोरोना ने लोगों की जीवनशैली को पूरी तरह से बदल कर रख दिया हैं। लोगों में कोरोना का भय ऐसा व्याप्त हो चुका हैं कि इसका बुरा असर उनके मन और स्वभाव पर पड़ने लगा हैं। कोरोना के अवसाद के चलते लोग चिडचिडे होने लगे हैं और परिवार से दूर होने लगे हैं। यह अवसाद बढ़कर बड़ी समस्या बन सकता हैं। जरूरी हैं कि इस अवसाद को दूर करने के लिए प्रयास किए जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख कोरोनाकाल के इस अवसाद से बाहर आया जा सकता हैं।

नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं

यदि आपको कोई बात साल रही है तो कभी भी उसे किसी नकारात्मक व्यक्ति से साझा न करें। नकारात्मक व्यक्ति उस बात को राई का पहाड़ बना देगा। फिर आप उस विषय में और भी अधिक सोचेंगे और वह आपका सिर दर्द बन जाएगी। जो लोग कोरोना से जुड़ी नकारात्मक बातें, डर और चिंता वाली बातें अधिक करते हों, उनसे दूरी बनाना बहुत जरूरी है नहीं तो आप अवसाद से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

Health tips,health tips in hindi,corona depression,corona pandemic

श्वसन क्रिया

सांस तो सभी ले रहे हैं लेकिन अवसाद की इस स्थिति में आपको इसका अभ्यास अलग तरह से करना होगा। आंख बंद करके शांत जगह पर बैठें, हल्का और मधुर संगीत चलाएं, अब अपनी लंबी गहरी सांस लें, थोड़ी देर रूकें और फिर उसे धीरे- धीरे छोड़ें। ऐसा 15 से 20 बार करें। थोड़ी ही देर में आप खुद अंतर देख पाएंगे।

मन न हो तब भी करें

यदि आपने कोरोना के विषय में या भविष्य को लेकर बहुत अधिक सोच लिया है तब तो आप अवसाद की रेखा पर पहुंच ही गए हैं। ऐसे में यदि आप मनोध्यान को भटकाने का प्रयत्न करेंगे, तब भी कुछ नहीं होगा। लेकिन कोशिश आपको करना होगी। ऐसे समय में आपको कोई प्रेरणादायी किताब पढ़ना या लयबद्ध संगीत सुनना चाहिए। शुरू में ये थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन कुछ ही देर में आप बेहतर महसूस करने लगेंगे।

Health tips,health tips in hindi,corona depression,corona pandemic

छोटे बच्चों के साथ खेलें

यदि आपके आस-पास कोई छोटे बच्चे हैं तो अवसाद की इस स्थिति में उनके पास जरूर जाएं। उनके साथ थोड़ी देर खेलने, उनसे बात करने या सिर्फ उन्हें थोड़ी देर के लिए देखनेभर से आपका चित्त शांत हो जाएगा और सिर का भारीपन भी ठीक होने लगेगा। छोटे बच्चे आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे।

व्यस्त रहें

जब भी ऐसा लग रहा है कि मन कुछ ठीक नहीं है और वजह भी पता नहीं है तो बिल्कुल भी खाली न बैठें क्योंकि यदि आप खाली बैठे तो दिमाग बहुत सारी अप्रासंगिक बातें सोचने लगेगा। लेकिन यदि आप व्यस्त रहते हैं तो दिमाग को अपनी सारी ऊर्जा उस काम पर केंद्रित करना होगी। ऐसे में विचारों के पहाड़ आपके दिमाग में नहीं बनेंगे और आपकी मानसिक सेहत स्थिर रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग