न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सपर्ट ने जताई चिंता, युवाओं में दिख रहा है कोरोना संक्रमण का खतरनाक रूप

अमेरिका के प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फॉउची ने मंगलवार को कहा कि डॉक्टर्स और संक्रामक रोग विशेषज्ञ कोरोना वायरस के युवा मरीजों में ज्यादा जटिलताएं देख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 10:19:42

एक्सपर्ट ने जताई चिंता, युवाओं में दिख रहा है कोरोना संक्रमण का खतरनाक रूप

पिछले 6 महीनों से पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है लेकिन अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आई। कोरोना से संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना तेजी से बढ़ रही है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक 93 लाख 53 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 41 हजार 711 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 79 हजार 805 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की दवा अभी तक नहीं बन सकी है। शुरुआत में सामने आया था कि यह वायरस ज्यादातर बुजुर्ग या पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को अपनी चपेट में लेता है लेकिन नई स्टडी में सामने आया है कि ये वायरस अब ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है। और इतना ही नहीं ये वायरस युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

अमेरिका के प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फॉउची ने मंगलवार को कहा कि डॉक्टर्स और संक्रामक रोग विशेषज्ञ कोरोना वायरस के युवा मरीजों में ज्यादा जटिलताएं देख रहे हैं।

coronavirus,experts,health news,corona infection,corona health news

आपको बता दें कि अमेरिका में जब इस वायरस का प्रकोप फैलना शुरू हुआ था तब शोधकर्ताओं ने कहा था कि यह वायरस युवाओं के लिए खतरनाक नहीं है और बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हाउस एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी की सुनवाई के दौरान फॉउची ने कहा कि अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा किअब यह कहना बिलकुल सही नहीं होगा कि कोरोना सिर्फ बुजुर्गों को ही नुकसान पहुंचा रहा है अब ये वायरस युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। हम युवाओं में इसकी ज्यादा जटिलताएं देख रहे हैं। फॉउची ने कहा कि उन्होंने अब तक ऐसा एक भी वायरस नहीं देखा था जिसके इतने ज्यादा लक्षण हों। फॉउची ने कहा कि जो युवा एसिम्प्टोमैटिक होते हैं, जो कभी लक्षण विकसित नहीं करते हैं, वो दूसरों में भी वायरस फैला सकते हैं। युवाओं को न केवल अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए बल्कि वायरस का प्रकोप कैसे फैल रहा है इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर आप संक्रमित हो जाते हैं और संक्रमण फैलाते हैं, भले ही आप बीमार न हों लेकिन आप इस वायरस को फैलाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं। अनजाने में आप किसी को संक्रमित कर रहे हैं, वो किसी और को संक्रमित करता है, जो पहले से ही कमजोर है। वो आपकी दादी, दादा या बीमार चाचा भी हो सकते हैं, जो आखिरकार इससे दम तोड़ देते हैं।'

coronavirus,experts,health news,corona infection,corona health news

फॉउची ने कहा कि अमेरिका के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों में परेशान करने वाला उछाल दिखाई देने लगा है। जबकि न्यूयॉर्क में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जिससे कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ता जा रहा है।

फॉउची की ये टिप्पणी अधिकारियों के उस बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि ज्यादातर युवा सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों को नजरअंदाज कर रहे हैं और कोरोना वायरस की टेस्टिंग में पॉजिटिव आ रहे हैं। एबीसी न्यूज के मुताबिक, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 35 साल से कम उम्र के लोग, खासतौर से फ्लोरिडा और टेक्सास में, कोरोना वायरस टेस्टिंग में तेजी से पॉजिटिव आ रहे हैं।

बता दे, अमेरिका में कोरोना के अब तक 24,24,168 संक्रमित मामले सामने आ चुके है वहीं, 1,23,473 लोगों की मौत भी हो चुकी है।अमेरिका पूरी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में अब तक 11,51,479 संक्रमित केस सामने आ चुके है। यहां पर अब तक 52,771 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत चौथे नंबर पर है यहां कोरोना के अब तक 4 लाख 56 हजार 183 मामले सामने आ चुके है। वहीं, 14,483 लोगों की मौत भी हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रूस है यहां कोरोना के 5,99,705 केस सामने आ चुके है वहीं, 8,359 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स