न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर के लिए जरुरी लेकिन इसके अधिक सेवन से हो सकता है कैंसर का खतरा

प्रोटीन लेने के कई सारे फायदे हैं, वहीं हर दिन एक निश्चित मात्रा से ज्यादा प्रोटीन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jan 2020 12:19:17

शरीर के लिए जरुरी लेकिन इसके अधिक सेवन से हो सकता है कैंसर का खतरा

प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने, वजन घटाने और भूख को कंट्रोल करने में काम आता है। टिश्यू के विकास और रखरखाव से ले कर, बायोकैमिकल प्रतिक्रियाओं, त्वचा, बालों आदि के लिए मजबूती प्रदान करने, तरल पदार्थ को संतुलित करने, प्रतिरक्षा में सुधार करने और ऊर्जा प्रदान करने तक प्रोटीन की हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के कुशल कामकाज में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोटीन लेने के कई सारे फायदे हैं, वहीं हर दिन एक निश्चित मात्रा से ज्यादा प्रोटीन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक स्टडी में पाया बया है कि अगर प्रोटीन का ज्यादा सेवन करते है तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्टडी में यह बात सामने आई है कि हाई प्रोटीन वाले आहार जैसे रेड मीट का अधिक सेवन करने से कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि रेड मीट में फैट और कैंसरजनक तत्व पाए जाते हैं। स्टडी में पाया गया है कि अगर हम जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते है तो कैंसर होने का खतरा 4 फीसदी ज्यादा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इस स्टडी में ये भी जिक्र किया गया है कि रेड मीट खाने वाले ज्यादातर लोगों की मौत डायबिटीज से होती है। स्टडी के मुताबिक, प्रोटीन से सिर्फ 10 फीसदी कैलोरी लेने वाले लोगों की तुलना में आपको कैंसर होने का खतरा तीन गुना ज्यादा होता है।

ये स्टडी इटली के प्रसिद्ध बायोलॉजिस्ट वॉल्टर डी लोंगो ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है। वॉल्टर इससे पहले भी न्यूट्रिशन, फास्टिंग और वेट लॉस प्रोग्राम पर कई स्टडीज कर चुके हैं। यह स्टडी पचास साल से अधिक उम्र के 6,138 प्रतिभागियों पर किया गया था। रिसर्च और इसके परिणाम को विस्तार से सेल मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

स्टडीज और स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, किसी व्यक्ति को अपने वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आपका वजन 60 किलो है, तो आपको प्रतिदिन 48 ग्राम से अधिक प्रोटीन नहीं लेनी चाहिए।

fitness,diet,protein diet,types of protein diet,risk of getting cancer,protein diet,protein can cause cancer,Health,Health tips

यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्रोटीन कितने प्रकार के होते है

प्रोटीन 2 प्रकार होते हैं, पूर्ण और अधूरे। पशु प्रोटीन पूर्ण प्रोटीन होते हैं, जबकि पौधों से प्राप्त प्रोटीन अपूर्ण होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए किसी दूसरे खाद्य स्रोत के साथ जोड़ा जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, चावल या रोटी को फलियों या दाल के साथ खाने की आवश्यकता होती है।

इंडियन डायटैटिक एसोसिएशन यानी आईडीए के ताजा शोध से पता चला है कि भारतीय आहार शरीर को आवश्यक मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं होता है। इस में 50 प्रतिशत अपर्याप्त प्रोटीन पैटर्न होता है।

जाने कितनी तरह की प्रोटीन डाइट होती है और किस डाइट में कितनी कैलोरी पाई जाती है

हाई प्रोटीन डाइट (High Protein Diet)- इस डाइट में आमतौर पर लोग 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा कैलोरी अपने प्रोटीन से लेते हैं। इसमें प्लांट और एनिमल बेस्ड, दोनों डाइट शामिल हैं।

मीडियम प्रोटीन डाइट (Medium Protein Diet) - जब आपको प्रोटीन से अपनी कैलोरी का 10 से 15 प्रतिशत मिलता है।

लो प्रोटीन डाइट (Low Protein Diet) - जब आप प्रोटीन से शरीर की कुल कैलोरी का 10 प्रतिशत या उससे भी कम प्राप्त करते हैं।

स्टडी के अनुसार, कार्बोहाईड्रेट और वसा वाली चीजें खाने से कैंसर की बीमारी का कोई संबंध नहीं है।

अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा कम कर दीजिए, खासतौर से जो प्रोटीन आप रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट और चीज़ से लेते है। पर ध्यान रहे कि प्रोटीन की मात्रा इतनी भी कम न हो जाए कि आप जल्द ही कुपोषित दिखने लगें।

fitness,diet,protein diet,types of protein diet,risk of getting cancer,protein diet,protein can cause cancer,Health,Health tips

प्रोटीन के कुछ अच्छे स्रोत हैं

- हरी सब्जियों की श्रेणी में आने वाली बींस और फलियों से न केवल प्रोटीन, बल्कि आयरन भी मिलता है। इस श्रेणी में आने वाले कुछ खाद्य पदार्थों में सोयाबीन, छोले, सेम, राजमा, मसूर, मूंगफली और लिमा सेम जैसे उत्पाद शामिल हैं। इन किस्मों को साबुत लेना बेहतर है, क्योंकि इस से शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषण होने में मदद मिलती है।

- नट्स और बीज जैसे कि कद्दू, सूरजमुखी व तिल के बीज, पिस्ता, बादाम और काजू आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

- डेयरी और अंडे से प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। अंडा, दूध, दही और पनीर में काफी प्रोटीन होता है। वजन घटाने के लिए भी प्रोटीन उत्कृष्ट है।

आपको बता दे, कम या संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेने से जल्द मौत ही संभावना 21 फीसदी कम हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका