न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से हो सकता है आपको सिरदर्द

यूँ तो सर दर्द कई कारणों से होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ भी ऐसे होते हैं जो सर दर्द को बढ़ावा देते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 4:27:24

ये 6 खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से हो सकता है आपको सिरदर्द

यूँ तो सर दर्द कई कारणों से होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ भी ऐसे होते हैं जो सर दर्द को बढ़ावा देते है। अगर आप नहीं जानते तो यह जानकारी आपके लिए बहुत हीं उपयोगी है क्योंकि कई लोग अज्ञानतावश कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते जाते हैं जो उनके सर दर्द को बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करता है या सर दर्द को वापस लाता है और उन्हें इस बात का पता भी नहीं चल पाता कि उन्हें सर दर्द क्यों हुआ है। आमतौर पर 30% मामलों में तनाव, आनुवंशिकता और खान-पान माइग्रेन के दर्द को बढ़ाता है। आहार के कारण बढ़ने वाले माइग्रेन के कारण होनेवाले सिरदर्द का प्रमुख कारण अचानक से लो कैलोरी डायट का लेना है। अगर आहार में से पूरी तरह कार्बोहाइड्रेट को हटा दिया जाये, तब भी सिर दर्द की समस्या हो सकती है। असल में हमारा दिमाग ऊर्जा के लिए पूर्ण रूप से कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर करता है इसलिए ऐसा होता है। आइये जानते हैं भोजन में किन पदार्थों के सेवन से सिरदर्द बढ़ सकता है।

* टाइरामाइन :

टाइरामाइन एक प्रकार का एमिनो एसिड होता है, जो सिरोटोनिन लेवल को कम करता है, जिससे नसें प्रभावित होती हैं और सिरदर्द होता है। टाइरामाइन माइग्रेन को बढ़ाने का प्रमुख कारक है इसलिए रेड वाइन, चीज, चॉकलेट, अल्कोहल और प्रोसेस्ड मीट को माइग्रेन का ट्रिगर माना जाता है।

* पनीर :

पनीर में टाईरामाँइन नामक एंजाइम शामिल रहता है जो आपके रक्तचाप को बढाता है। रक्तचाप बढ़ने से सर दर्द में बढ़ोतरी होती है एवं अनेक जटिलताएं पैदा होती हैं। ऐसा जरुरी नहीं है कि पनीर खाने के तुरंत बाद आपका सर दर्द करने लगे। हो सकता है कि पनीर खाने के 2-3 घंटे के बाद या 6-7 घंटे के बाद सर दर्द उठे। इसलिए अगर आपको सर दर्द की शिकायत होती हो तो जरा गौर करें कि कहीं पनीर खाने की वजह से आपको सर दर्द तो नहीं होता।

food that causes headache,Health tips,healthy living,physical hygiene,physical well being

* कॉफी :

कॉफी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है, लेकिन इसका कारण कुछ और ही होता है। असल में लोगों को इसकी आदत लग जाती है। इसे पीने के दिमाग कुछ देर के लिए तरो-ताजा महसूस करने लगता है। इसे अचानक छोड़ने पर सिरदर्द, चिड़चिड़ापन आदि समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसके कारण गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। असल में कुछ लोग कैफीन के प्रति अधिक सेंसिटिव होते हैं। इस कारण से उन लोगों में तेज सिरदर्द भी हो सकता है। अत: कॉफी छोड़ना हो, तो धीरे-धीरे छोड़ें।

* खट्टे फल :

जो फल खट्टे होते हैं या जिनमें बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी होता है उनकी वजह से आपका शरीर खाद्य पदार्थों में से ताम्बे को अवशोषण ज्यादा करता है और तांबा आपके सर दर्द को बढ़ाता है। अतः अगर आपको बराबर सर दर्द रहता हो तो खट्टे फल यानि साईंट्र्स फ्रुट्स का सेवन कम से कम किया करें।अगर आप माईग्रेन के मरीज हैं तो खट्टे अचार एवं चोकलेट इत्यादि का सेवन बिलकुल न करें क्योंकि इनसे आपका सर दर्द बहुत हद तक बढ़ सकता है।

* शूगर :

इसके कारण भी कुछ लोगों में माइग्रेन का अटैक होता है, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या काफी कम है। हालांकि प्राकृतिक चीनी से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। अत: मीठे फल आदि खाने से कोई परेशानी नहीं होती है। हां अलग से चीनी का सेवन करने से परेशानी हो सकती है।

* शराब, बीयर, ब्रांडी, रेड वाइन :

जरुरत से ज्यादा शराब, बीयर, ब्रांडी, रेड वाइन इत्यादि पीने से भी सर दर्द करता है। यूँ तो इनका सेवन बिलकुल हीं नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत हीं हानिकारक होते है लेकिन अगर आपको इनकी आदत है तो एकाएक इन्हें छोड़ने से भी आपको सर दर्द हो सकता है। अतः इनका सेवन धीरे धीरे कम करते जाएँ और कभी भी यार-दोस्तों के बहकाने पर अपनी सीमा से ज्यादा शराब न पीयें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?