Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आहार में इन 6 चीजों को शामिल कर दूर करें दुबलापन, तेजी से बढ़ेगा वजन

आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो वजन बढ़ाते हुए दुबलापन दूर करने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 1:22:40

आहार में इन 6 चीजों को शामिल कर दूर करें दुबलापन, तेजी से बढ़ेगा वजन

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि लोग मोटापे से परेशान हैं जो कि बीमारियों का कारण बनता हैं। लेकिन इसी के साथ बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबलेपन के चलते परेशान हैं और वजन बढ़ाने की चाह रखते हैं। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के अनुसार 18.5 से कम वाले लोगों को अंडर वेट माना जाता हैं और यह शरीर को सही पोषण ना मिलने या कमजोरी को दर्शाता हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो वजन बढ़ाते हुए दुबलापन दूर करने का काम करेगी। आइये आज इस कड़ी में जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार के बारे में।

चावल

वजन बढ़ाने के लिए चावल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। कैलोरी से भरपूर चावल तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है। एक कप पके चावल में 200 ग्राम कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और बहुत कम वसा होती है। इसे आप सिंपल या सब्जियों के साथ मिलाकर बना सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,weight gain food सूखे मेवे

सेहतमंद रहने के लिए सूखे मेवों का सेवन करना फायदेमंद होता है। विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूखे मेवे मांसपेशियों व हड्डियों का विकास करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को सही वजन मिलने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमूखी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आप इसे शाम के समय स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है।

फैटी फिश

अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो अपनी डाइट में फैटी फिश जैसे कि सैल्मन, बटरफिश आदि शामिल कर सकते हैं। इसमें करीब 240 ग्राम कैलोरी और भारी मात्रा में पोषक पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड व प्रोटीन होने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। Health tips,health tips in hindi,healthy food,weight gain food चिकन और मीट

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर चिकन और मीट का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा। शरीर में मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चिकन और मीट का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह शरीर का हैल्दी तरीके से विकास करने के साथ वजन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है।

स्टार्च से भरपूर सब्जियां

शरीर को फिट एंड फाइन रखने व सही वजन पाने के लिए स्टार्च से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। ऐसे में स्टार्च से भरपूर सब्जियां खाने से शरीर को अधिक मात्रा में कैलोरी मिलेगी। इससे मांसपेशियों में मजबूती आने के साथ वजन वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को आलू, मकई, सेम, शकरकंद आदि चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर ये चीजें पेट में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करके शरीर को हैल्दी बनाएं रखने में भी फायदेमंद होते हैं।

दूध

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में दूध शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्ब्स और वसा होने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में शरीर का बेहतर विकास होने के साथ सही वजन मिलने में मदद मिलती है। दूध में शहद, सूखे मेवे डालकर सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology