न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके शरीर का ख्याल रखेंगे ये पानी, घर पर यूं करे तैयार

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ऐसी चीजें लेनी चाहिए जिससे शरीर से विषैले तत्व यूरिन के जरिये बाहर हो जाएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 5:08:36

आपके शरीर का ख्याल रखेंगे ये पानी, घर पर यूं करे तैयार

हमारी खराब जीवनशैली की वजह से हमें सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नियमित व्यायाम न करना और खाने-पीने में आया बदलाव से हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते है। ऐसे में अगर समय रहते इनको हमारे शरीर से बाहर नहीं निकाला जाए तो ये कई तरह की बिमारीयों का कारण बनने लगते है। इसलिए जरूरी है कि शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स किया जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सी चीजों का सेवन किया जाए जिसकी वजह से इनको हमारे शरीर से बाहर निकाला जाए। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ऐसी चीजें लेनी चाहिए जिससे शरीर से विषैले तत्व यूरिन के जरिये बाहर हो जाएं। इसके लिए आपको डिटॉक्स वॉटर की मदद लेनी चाहिए। ये डिटॉक्स वॉटर आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। कुछ डिटॉक्स वॉटर के बारे में हम आपको आज बताते है।

detox water,how to make detox water,benefits of detox water,why to drink detox water,healthy detox water,benefits of detoxification,healthy tips,healthy drink,Health,Health tips

मधुमेह और कैंसर के रोगियों के लिए डिटॉक्स वॉटर

सामग्री: पांच स्ट्राबेरी, आधा खीरा और एक लीटर पानी

बनाने का तरीका: सबसे पहले सभी स्ट्राबेरी को बारीक टुकड़ों में काट कर उसे मसल लें। अब खीरे को भी महीन और पतले स्लाइस में का काट लें। इन दोनों को पानी मे मिला कर 10-12 मिनट ऐसे ही ढककर रख दें और जब मन आए इसे पीते रहें।

फायदा:
यह मिश्रण शरीर की सूजन को कम करने के साथ मधुमेह और इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने का काम करता है। इतना ही नहीं ये वाटर कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।

detox water,how to make detox water,benefits of detox water,why to drink detox water,healthy detox water,benefits of detoxification,healthy tips,healthy drink,Health,Health tips

दिल की मांसपेशियां को मजबूत करने के लिए डिटॉक्स वॉटर

सामग्री: संतरा, अदरक और एक लीटर पानी

बनाने का तरीका: सबसे पहले अदरक को अच्छे से धो कर पीस लें। इसके बाद छिलके समेत संतरे को बीज निकाल कर पतले-पतले टुकडों में काट लें। अब इन दोनों सामग्रियों को एक लीटर पानी में डालकर फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें। अब आप जब चाहे इसे पीते रहें।

फायदा: संतरे में बहुत ही प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है और ये शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने में बहुत सहायक होता है। वहीं अदरक मांसपेशियों के दर्द के लिए बहुत काम आता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

detox water,how to make detox water,benefits of detox water,why to drink detox water,healthy detox water,benefits of detoxification,healthy tips,healthy drink,Health,Health tips

इम्युनिटी बढ़ाने और वेट कम करने के लिए डिटॉक्स वॉटर

सामग्री: दो नींबू (पतले-पतले स्लाइस), लैवेंडर की टहनी और एक लीटर पानी

बनाने का तरीका: सबसे पहले पानी में नींबू और लैवेंडर के फूल मिला लें। यदि लैवेंडर के टहनी या फूल नहीं मिलता तो आप लौंग का इस्तेमाल कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज रख दें और दिन में इसे कई बार पीते रहें।

फायदा: नींबू विटामिन-सी में समृद्ध होता है जो विषाक्त पदार्थों को दूर कर प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है। वहीं, लैवेंडर तनाव को कम करने में मददगार है।

दूध वाली चाय की जगह सुबह-सुबह पिए तुलसी की चाय, जाने फायदें और बनाने का तरीका
फायदों का भंडार काली इलायची, इस तरह रखती है आपकी सेहत का ख्याल
बुढ़ापे तक स्वस्थ रखेगा रोजाना आजमाया गया यह 5 मिनट का देसी नुस्खा
सेक्स ड्राइव बढ़ाने के साथ ही सेहत भी बनाएगी यह चीज, जानें और करें सेवन

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी