न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध वाली चाय की जगह सुबह-सुबह पिए तुलसी की चाय, जाने फायदें और बनाने का तरीका

आज हम तुलसी के पत्तों की नहीं बल्कि तुलसी की चाय पीने के कितने फायदे हैं इस बारे में आपको अवगत कराने वाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2020 11:42:14

दूध वाली चाय की जगह सुबह-सुबह पिए तुलसी की चाय, जाने फायदें और बनाने का तरीका

तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी का पौधा हर घर में आसानी से मिल जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। इसे सुख और कल्याण के तौर पर देखा जाता है। लेकिन पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। तुलसी में यूजिनॉल नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम कर तनाव दूर करने में मदद करता है। सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में भी तुलसी एक कारगर औषधि है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। आज हम तुलसी के पत्तों की नहीं बल्कि तुलसी की चाय पीने के कितने फायदे हैं इस बारे में आपको अवगत कराने वाले है।

फायदों का भंडार काली इलायची, इस तरह रखती है आपकी सेहत का ख्याल

tulsi ki chai ke fayde,controls stress,common cold,tulsi ki chai kab pie,tulsi ki chai peene ke fayde,tulsi ki chai kaise banae,Health,tulsi benefits,health benefits

- आपके शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करती है तुलसी। सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए लेकिन अगर आप इसको नहीं चबा सकते तो सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों की बनी चाय का सेवन करे। सुबह अगर आप दूध से बनी चाय का सेवन करते है तो उसकी जगह तुलसी के पत्तों की बनी चाय पीए। दरअसल, तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी की चाय सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद करती है।

- तुलसी की चाय का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। लेकिन अगर आप डायबीटीज के मरीज हैं तो तुलसी की चाय में शहद का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा तुलसी की चाय पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे खून में मौजूद शुगर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

- जॉइंट्स में होने वाली सूजन और जलन की समस्या को दूर करने में तुलसी की चाय मदद करती है। तुलसी की चाय में सूजन कम करने वाला ऐंटिऑक्सिडेंट गुण भी होता है। लिहाजा तुलसी की चाय आर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करती है।

tulsi ki chai ke fayde,controls stress,common cold,tulsi ki chai kab pie,tulsi ki chai peene ke fayde,tulsi ki chai kaise banae,Health,tulsi benefits,health benefits

- तुलसी की चाय शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को बनाए रखने और कम करने में मदद करती है। जब शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल कम होगा तो आपका ओवरऑल स्ट्रेस भी कम हो जाएगा, ऐंग्जाइटी यानी बेचैनी महसूस नहीं होगी और आपका मूड फ्रेश रहेगा।

- तुलसी की चाय आपके पाचन तंत्र को मजबूत कर उसे सुचारू रूप से चलाती है। तुलसी की चाय, डाइजेशन के लिए जरूरी गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करने के लिए शरीर को उत्तेजित करती है जिससे पाचन आसानी से होता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो तुलसी की चाय आपको इससे निजात दिलाएगी। इसके अलावा यह लिवर और ब्लैडर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

- अगर बदलते मौसम की वजह से आपको सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या बनी रहती है तो तुलसी की चाय राहत दिलाने में मदद करेगी। तुलसी की चाय में पाया जाने वाला यूजिनॉल और ऐंटिऑक्सिडेंट्स बलगम और म्यूकस को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही साथ तुलसी की चाय में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटि-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जिससे सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।

- आजकल नींद ना आना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में तुलसी की चाय आपकी मदद कर सकती है। तुलसी की चाय आपके स्ट्रेस को कम करती है जिसकी वजह से नींद अच्छी आती है।

tulsi ki chai ke fayde,controls stress,common cold,tulsi ki chai kab pie,tulsi ki chai peene ke fayde,tulsi ki chai kaise banae,Health,tulsi benefits,health benefits

ऐसे बनाए तुलसी की चाय

तुलसी की चाय में दूध या चीनी न डालें वरना इसके फायदे कम हो जाते हैं। ऐसे में तुलसी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें तुलसी की 8 से 10 पत्तियों को धोकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक और इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। करीब 10 मिनट तक इसे उबलने के लिए छोड़ दें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाए तो उसे छान लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद या नींबू का रस भी डाल सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन