Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदों का भंडार काली इलायची, इस तरह रखती है आपकी सेहत का ख्याल

अक्सर हम अपने घरों में खाने में छोटी वाली हरी इलायची का ही प्रयोग करते है लेकिन एक और तरह की इलायची होती है जिसे काली इलायची या बड़ी इलायची भी कहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2020 10:29:21

फायदों का भंडार काली इलायची, इस तरह रखती है आपकी सेहत का ख्याल

अक्सर हम अपने घरों में खाने में छोटी वाली हरी इलायची का ही प्रयोग करते है लेकिन एक और तरह की इलायची होती है जिसे काली इलायची या बड़ी इलायची भी कहते हैं। बड़ी इलायची को 'भूरी इलायची', 'लाल इलायची', 'नेपाली इलायची' या 'बंगाल इलायची' के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद छोटी इलायची से अलग होता है। काली इलायची का इस्तेमाल मसाले के तौर पर तो होता ही है लेकिन औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसमें फाइबर और ऑइल जैसे कुछ खास पोषक तत्व मिलते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार रहते हैं। आज हम आपको काली इलायची से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...

हार्ट हेल्दी

काली इलायची हृदय की लय को नियंत्रित करती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। काली इलायची के नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। यह खून के थक्के की संभावनाओं को कम करता है।

कैंसर से बचाव

बड़ी इलायची में दो तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें भी एंटी कैंसर-एंटी ऑक्सीडेंट्स सबसे खास होते हैं। यह ब्रेस्ट, कोलोन और ओवेरियन कैंसर को रोकती है।
keeps heart healthy,health benefits of cardamom,elaichi ke fayde,black cardamom,Health tips,health care tips पेट को रखे स्‍वस्‍थ

पेट के लिए काली इलायची काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके नियमित सेवन से गैस्ट्रिक अल्सर या अन्य पाचन विकारों के विकास की संभावना काफी कम हो जाती है। काली इलायची पेट के ऐसिड की मात्रा को नियंत्रण में रखने के लिए रस स्राव की प्रक्रिया को विनियमित करने में भी मदद करती है।

पेनकिलर

बड़ी इलायची पेनकिलर की तरह काम करती है। सिर दर्द में भी फायदेमंद होती है। इससे तैयार किए जाने वाले सुगंधित तेल का इस्तेमाल भी तनाव और थकान दूर करने के लिए किया जाता है। टेंशन होने पर रात को एक बड़ी इलायची खाकर सो जाएं। सुबह आपको अच्छा फील होगा।

इंफेक्शन से बचाव

बड़ी इलायची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकते हैं।

दूर होता है स्कैल्प का इंफेक्शन

काली इलायची का ऐंटिऑक्सिडेटिव गुण आपके स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान करने में सहायक होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से ऐंटिसेप्टिक और जीवाणुरोधी होती है, इसलिए इसका सेवन स्कैल्प पर खुजली-जलन और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। keeps heart healthy,health benefits of cardamom,elaichi ke fayde,black cardamom,Health tips,health care tips ओरल हेल्थ

कई दंत रोगों, जैसे दांतों का संक्रमण, मसूड़ों के संक्रमण आदि का इलाज काली इलायची से किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एन्टी माइक्रोबियल क्वालिटी भी होती हैं।अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो बड़ी इलायची चबाना अच्छा उपाय है। इसके अलावा मुंह के घावों को ठीक करने के लिए भी बड़ी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है।

सांस की बीमारियों में फायदेमंद

अगर आपको गंभीर सांस की तकलीफ है, तो काली इलायची आपके लिए एक बेहतरीन औषधि है। अस्थमा, काली खांसी, फेफड़े की जकड़न, ब्रॉन्काइटिस, पल्‍मोनरी ट्यूबरकुलोसिस जैसी कई सांस से संबंधित बीमारियों का इस छोटे से मसाले से सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। यह आपके श्वसन पथ को गर्म करता है जिससे फेफड़ों के माध्यम से हवा का संचार आसान हो जाता है।

किडनी को क्लीन करने में मददगार

काली इलायची एक प्रभावी मूत्रवर्धक होने के कारण, पेशाब की समस्‍या और गुर्दे की गंदगी को साफ करने में मदद करती है। यह आपके गुर्दे की प्रणाली को स्वस्थ रखती है।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद

एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के कारण यह फेफड़ों की समस्याओं जैसे अस्थमा और खांसी में बेहद लाभकारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology