न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्‍सीन लगवाने से पहले और बाद में शराब का सेवन हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

दुनिया भर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैक्‍सीन लगवाने से पहले और बाद में कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है। इन्‍हीं सावधानियों में से एक शराब से दूरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 3:53:45

कोरोना वैक्‍सीन लगवाने से पहले और बाद में शराब का सेवन हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

भारत में कोरोना वायरस के वैक्‍सीनेशन की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आज देश में पहले चरण के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। वैक्सीनेशन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। कोरोना काल के मुश्किल वक्त को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं और गला भर आया। उन्होंने कहा कि जो हमें छोड़कर चले गए, उन्हें वैसी विदाई भी नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार थे। मन उदास हो जाता है, लेकिन साथियों संकट के उस वातावरण में निराशा के वातावरण में कोई आशा का भी संचार कर रहा था। हमें बचाने के लिए अपने प्राणों को संकट में डाल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना टीकाकरण की शुरुआत का मतलब यह नहीं है कि हम एहतियात बरतना छोड़ दें। हमें मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करते रहना है। दवाई भी और कड़ाई भी का मंत्र याद रखे।

Alcohol,corona vaccine,coronavirus,alcohol effect on body,health news

भारत में भले ही आधिकारिक रूप से वैक्सीन लगवाने के बाद शराब पीने से संबंधित कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन दुनिया भर के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वैक्‍सीनेशन से पहले और बाद में शराब पीने से कई तरह की दिक्‍कत आ सकती है।

दुनिया भर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैक्‍सीन लगवाने से पहले और बाद में कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है। इन्‍हीं सावधानियों में से एक शराब से दूरी है।

दरअसल शराब का इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। कोरोना वैक्सीन इम्यूनिटी पर ही काम करती है, इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले और कुछ दिनों बाद तक शराब नहीं पीनी चाहिए।

अब सवाल आता है कि वैक्‍सीनेशन से कितने समय पहले और कितने समय बाद तक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मामले में एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है।

Alcohol,corona vaccine,coronavirus,alcohol effect on body,health news

रूस के हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन लगवाने के 2 हफ्ते पहले और 6 हफ्ते बाद तक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

हालांकि वैक्सीन बनाने वाले डॉक्टर अलेक्जेंडर गिन्टबर्ग ने वैक्‍सीन लगवाने से पहले और बाद में तीन दिनों तक एहतियात बरतने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'एक ग्‍लास शैंपेन से किसी की सेहत पर कोई नुकसान नहीं होता है। उन्‍होंने कहा कि इतनी कम मात्रा में शैंपेन लेने से इम्यून सिस्टम पर भी इसका कोई असर नहीं होता है।'

इसी तरह ब्रिटेन के हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वैक्सीन लगवाने के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक शराब नहीं पीनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग