न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना जिम जाए घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेंगे बेहतरीन मसल्स

जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जिनकी मदद से बिना जिम जाए घर पर ही मसल्स (Muscles) बनाए जा सकते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 4:41:55

बिना जिम जाए घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेंगे बेहतरीन मसल्स

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद से कई जगह अभी भी जिम बंद पड़े हैं। ऐसे में एक्सरसाइज करने वाले लोगों को चिंता सताए जा रही हैं कि बिना मशीनों के कैसे वे अपनी मसल्स को बनाए रखें। ऐसे में आपको जरूरत हैं घर पर ही कुछ ऐसे एक्सरसाइज आजमाने की बेहतरीन मसल्स (Muscles) या बॉडी बनाने में आपकी मदद करें। तो आइये जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जिनकी मदद से बिना जिम जाए घर पर ही मसल्स (Muscles) बनाए जा सकते है।

बांहों के व्यायाम के लिए डिप्स करें

बांहों को मजबूत बनाने और मसल्स बढ़ाने के लिए डिप्स करने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एक मज़बूत बेंच, मेज़ या कुर्सी की आवश्यकता होगी। इसमें अपने हाथ पीछे की ओर बेंच पर ऐसे रखें कि आपके पुठ्ठे हवा में रहें और आपके घुटने 90 अंश का कोण बनाते हों। अपने पैरों को मज़बूती से ज़मीन पर रखें और अपने पुट्ठों को ज़मीन तक नीचे ले जाएं जब तक कि आपकी बाहें 90 अंश का कोण ना बना लेंगी। वापस ऊपर उठें। इस व्यायाम के 15-20 बार के एक सेट को तीन बार करें।

Health tips,health tips in hindi,exercises for muscles

फुल बॉडी के लिए प्लैंक्स करें

प्लैंक्स पूरे शरीर के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। इसे आसानी से और चैलेंजिंग बनाने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है। इसे करने के लिए पहले पुश-अप की अवस्था में आ जाएं। अब अपनी हथेलियों के बजाय अपनी कोहनियों और कलाइयों को ज़मीन पर रखें। अपने पुट्ठों की मांसपेशियों को कसें और अपनी रीढ़ को सीधा करें। ऐसे करें कि एक झाड़ू आपकी गर्दन से पुट्ठों तक सीधी रखी जा सके। इस अवस्था में एक मिनट तक रहें, थोड़ा विश्राम करें फिर इस व्यायाम को दो बार और दोहराएं।

ऐब्स एवं कोर बनाने के लिए क्रंचेज़ करें

क्रंचेज़, ऐब्स के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यायाम हैं, अब बस इसे शुरू करें। अपनी पीठ के बल लेट जाएं, आपके पांव ज़मीन पर हों और घुटने मुड़े हुए हों। अपनी गर्दन को हाथों से सहारा देते हुए, अपने कन्धों को ज़मीन से 6-8 इंच ऊपर उठाएं, एक सेकंड इस मुद्रा में रहें, फिर धीरे धीरे वापस नीचे हो जाएं। तुरंत ही वापस उठें, सारे समय ऊपर की ओर देखें और पूरी प्रक्रिया को धीरे धीरे और संयमित ढंग से करें। इस प्रक्रिया को 8 से 12 बार करने के एक सेट को तीन बार करें।

Health tips,health tips in hindi,exercises for muscles

पुश-अप करें

पुश-अप घरेलू व्यायाम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसको आसानी से फर्श पर किया जा सकता है। इसको करते समय आपकी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी और आपके पुट्ठों की सीध में होनी चाहिए, न कि झुकी हुई। हथेलियां आपके कन्धों से थोड़ा ज़्यादा चौड़ाई पर होनी चाहिए। अगर आप छाती को अधिक व्यायाम देना चाहें तो हथेलियों के बीच की दूरी को बढ़ाकर इसे करें। अगर बांहों का अधिक व्यायाम चाहें तो इस दूरी को कम कर लें। अपने पैर के पंजों को ऊपर अथवा नीचे रखकर मांसपेशियों के बेहतर विकास के लिए व्यायाम कर सकते हैं।

कन्धों एवं पीठ का व्यायाम

इस व्यायाम को करने से पहले दीवार की तरफ़ पीठ करके बैठें। अब अपने हाथों को ज़मीन पर रखें और दीवार पर छोटे-छोटे क़दमों से 'चलने' का प्रयास करें। अब एक बार इस व्यायाम को पूरा करने के लिए अपने पैर की उंगलियों से संतुलन करते हुए धीरे से अपना सर ज़मीन तक लाएं। इस प्रकिया को पांच बार कम से कम करें। ध्यान रखें कि यह व्यायाम कमज़ोर ह्रदय वालों के लिए नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स