न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च : मामूली सर्दी-जुकाम जैसा बन जाएगा भविष्य में कोरोना

अध्ययन के मुताबिक अगर बचपन में लोग कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो जाते हैं तो आगे चलकर भविष्य में ये वायरस अपना स्वरूप बदल लेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 3:10:31

रिसर्च : मामूली सर्दी-जुकाम जैसा बन जाएगा भविष्य में कोरोना

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं जिसके संक्रमण पर नियंत्रण लगाने के लिए जल्द ही वैक्सीन लगाई जानी हैं। कोरोना को लेकर लगातार रिसर्च जारी हैं ताकि इसको अच्छे से समझा जा सकें। एक ऐसी ही रिसर्च में सामने आया हैं कि भविष्य में कोरोना मामूली सर्दी-जुकाम जैसा हो जाएगा। अध्ययन के मुताबिक अगर बचपन में लोग कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो जाते हैं तो आगे चलकर भविष्य में ये वायरस अपना स्वरूप बदल लेगा, और फिर ये उन वायरस जैसा हो जाएगा जिनके कारण केवल मामूली सर्दी-जुकाम होता है।

दरअसल, मंगलवार को पत्रिका साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के निष्कर्ष में ये बात कही गई है कि आगे चलकर ये कोरोना वायरस मामूली सर्दी-जुकाम वाला वायरस बन जाएगा। इस अध्ययन में आम सर्दी-जुकाम करने वाले चार कोरोना वायरस और सार्स-सीओवी-1 को लेकर रिसर्च की गई। जहां वैज्ञानिकों को इस विषाणु से संबंधित प्रतिरक्षा विज्ञान और महामारी विज्ञान के डेटा के विश्लेषण से सार्स-सीओवी-2 के भविष्य के स्वरूप के संबंध में अनुमान लगाने वाला एक मॉडल विकसित करने में मदद मिली।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,corona new study

वैज्ञानिकों की तरफ से कहा गया कि पिछले लंबे समय से आम सर्दी-जुकाम करने वाले कोरोना वायरस लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यही नहीं, इस वायरस से लगभग हर इंसान कम आयु में संक्रमित हो चुका है। इसी को लेकर इस अध्ययन की लेखिका व अमेरिका की इमोरी यूनिवर्सिटी की जेनी लाविने ने कहा कि, बचपन में हुआ ये संक्रमण आयु बढ़ने पर गंभीर बीमारी से हमारी रक्षा करता है।

कोरोना वायरस की वैक्सीन भी आ चुकी है, लेकिन कहीं न कहीं लोगों के मन में इस वायरस को लेकर अब भी चिंता बरकरार है कि कहीं ये वायरस भविष्य में तो लोगों को अपना शिकार नहीं बनाएगा। लेकिन अगर इस अध्ययन पर नजर दौड़ाएं तो इसमें कहा गया है कि भविष्य में सार्स-सीओवी-2 ऐसा संक्रमण बन सकता है, जिसका शिकार बच्चे तीन से पांच वर्ष तक की आयु में ही हो जाएंगे और ऐसा होने पर ये संक्रमण मामूली बन जाएगा।

ऐसा नहीं है कि बच्चे जब बड़े हो जाएंगे, तो वो इस वायरस से संक्रमित नहीं हो सकते। इसको लेकर इस अध्ययन में कहा गया है कि लोग बड़े होने पर भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन बचपन में संक्रमित हो जाने के कारण उनमें इस वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो चुकी होगी। अध्ययन में इस बात को भी कहा गया कि इस वायरस का स्वरूप कितनी तेजी से बदलता है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि ये वायरस कितनी तेजी से फैलता है और सार्स-सीओवी-2 रोधी टीके किस प्रकार से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक, बचपन में इस वायरस से संक्रमित हो जाने के कारण इसका फायदा बड़े होने पर मिल सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग