न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई रिपोर्ट में हुआ मोटे लोगों को लेकर कोरोना के खतरे का खुलासा!

एक रिपोर्ट में मोटे लोगों को लेकर कोरोना से होने वाले खतरे का खुलासा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 1:48:24

नई रिपोर्ट में हुआ मोटे लोगों को लेकर कोरोना के खतरे का खुलासा!

जब से कोरोना की शुरुआत हुई हैं तब से इसको लेकर लगातार शोध और अध्ययन किए जा रहे हैं ताकि इसकी उचित जानकारी प्राप्त कर इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकें। ऐसे में कोरोना से जुड़ी अब तक कई रिपोर्ट सामने आई हैं जो बेहद मददगार साबित हुई हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट में मोटे लोगों को लेकर कोरोना से होने वाले खतरे का खुलासा हुआ हैं। यह रिपोर्ट ब्रिटिश स्वास्थ्य विभाग की एक्जीक्यूटिव एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने साक्ष्यों के आधार पर जारी की हैं जिसके अनुसार यह पाया है कि ज्यादा मोटे और वजनी लोगों को कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में दाखिले और इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत ज्यादा होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन बढ़ने के साथ-साथ यह खतरा भी बढ़ता जाता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,obese and overweight people

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की चीफ न्यूट्रिशियनिस्ट डॉ. एलिसन टेडस्टोन के मुताबिक, स्पष्ट संकेत मिले हैं कि ज्यादा वजन के चलते दूसरी बीमारियों के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से गंभीर बीमारी और मौत का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, 'वजन कम करने से स्वास्थ्य को काफी फायदा है- इससे कोविड-19 का खतरा भी कम होता है।'

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की ओर से यह जानकारी ब्रिटिश सरकार के मोटापा कम करने की कोशिशों की अनुमानित घोषणा से ठीक पहले सार्वजनिक हुई है। वैसे यूरोप के देशों में ब्रिटेन में सबसे ज्यादा मोटापा है। इंग्लैंड के व्यस्कों में लगभग दो तिहाई लोग या तो मोटे हैं या उनका वजन ज्यादा है। यही स्थिति वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड की है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,obese and overweight people

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सिस्टम के 25 से लेकर 29.9 बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यस्कों का वजन ज्यादा है जबकि 30 से 39.9 बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यस्क मोटे हैं। किसी भी शख्स के बॉडी मास इंडेक्स को जानने के लिए किलोग्राम में उनके वजन को मीटर में उनकी लंबाई के वर्ग से भाग देते हैं। मोटापे का पता लगाने का दूसरा सामान्य तरीका कमर के साइज से पता लगाना है। 94 सेंटीमीटर से ज्यादा कमर वाले पुरुष और 80 सेंटीमीटर से ज्यादा कमर वाली महिलाओं को मोटापा संबंधी मुश्किलें शुरू हो जाती हैं।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अपनी रिपोर्ट में लोगों से मोटापा कम करने की अपील की है ताकि कोविड-19 से भी बचाव हो सके। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सुसन जेब के मुताबिक, अब तक हुए अध्ययनों से बुजुर्गों, पुरुषों, दक्षिण एशियाई मूल के लोगों और एथिनिक समुदाय के लोगों के कोरोना की चपेट में आने का खतरा ज्यादा था।

सुसन बताती हैं, 'इन लोगों के अलावा अब पता चला है कि मोटापा भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है।' सुसन यह भी सलाह देती हैं कि लोगों को अपने लाइफस्टाइल में रिसेट बटन दबाकर मोटापा कम करने पर ध्यान देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स