Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना बिगाड़ेगा सेक्स लाइफ भी, ठीक हुए मरीजों की जांच से मिलें संकेत

कोरोना वायरस (Coronavirus) से केवल इस पीढ़ी को ही नहीं अगली पीढ़ी को भी खतरा है। क्योंकि यह वायरस पुरुषों के सेक्स हार्मोन्स पर असर डालकर उनको नपुंसक बना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 9:52:02

कोरोना बिगाड़ेगा सेक्स लाइफ भी, ठीक हुए मरीजों की जांच से मिलें संकेत

कोरोना वायरस (Coronavirus) से केवल इस पीढ़ी को ही नहीं अगली पीढ़ी को भी खतरा है। क्योंकि यह वायरस पुरुषों के सेक्स हार्मोन्स पर असर डालकर उनको नपुंसक बना रहे हैं। इस वायरस की वजह से पुरुषों के अंडकोष खराब हो रहे हैं। साथ ही उनमें उत्तेजना की कमी आ सकती है। इस बात खुलासा उस यूनिवर्सिटी ने की है जो वुहान में है। वुहान यूनिवर्सिटी के झॉन्गनान अस्पताल में किए गए अध्ययन की रिपोर्ट medRxiv.org पर प्रकाशित हुई है। झॉन्गनान अस्पताल ने यह अध्ययन कोरोना वायरस से बीमार 81 पुरुषों पर किया है जिनकी उम्र 20 से लेकर 54 साल तक की थी। इस अध्ययन में झॉन्गनान अस्पताल की मदद के लिए हुबेई क्लीनिकल रिसर्च सेंटर फॉर प्रीनेटर डायग्नोसिस एंड बर्थ हेल्थ के वैज्ञानिकों ने भी मदद की है।
coronavirus,coronavirus spoil intimacy life,coronavirus patients,china,Health ये सभी मरीज वुहान के झॉन्गनान अस्पताल में जनवरी में भर्ती हुए थे। इन सभी मरीजों के सेक्स हार्मोन की जांच तब की गई जब ये ठीक होने वाले थे। क्योंकि पुरुषों के हार्मोन पर क्या असर पड़ा ये बाद में ही दिखता। झॉन्गनान अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने पाया कि इन मरीजों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) और ल्यूटी नाइसिंग हार्मोन (Luteinizing hormone) का अनुपात बिगड़ रहा है। इसे T/LH अनुपात कहा जाता है। अगर T/LH अनुपात बिगड़ता है तो पुरुषों के अंडकोष सही से काम नहीं करते। उनमें वीर्य बनना कम हो जाता है। या फिर बंद हो जाता है। साथ ही सेक्स हार्मोन की कमी आ जाती है। टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पुरुषों का मुख्य हार्मोन होता है जो अंडकोष, मांसपेशियां, हड्डियां और बाल बनाने में मदद करता है। ल्यूटीनाइसिंग हार्मोन (Luteinizing hormone) पुरुष और महिलाओं दोनों में होता है। इससे पुरुष और महिलाएं उत्तेजित होते हैं। कोरोना वायरस की वजह से पुरुषों की उत्तेजना खत्म (इरेक्टाइल डिंसफंक्शन) हो रही है। साथ ही ऐसे पुरुषों का सीना लटकने लगता है। इस समस्या की वजह से पुरुषों की सेक्स करने की क्षमता कम हो जाएगी। जिन पुरुषों का अध्ययन किया गया उनमें T/LH अनुपात 0.74 था। यानी सामान्य स्तर के आधे से भी कम। यह बेहद चिंताजनक बात है। इससे खतरा अगली पीढ़ी को हो जाएगा।
coronavirus,coronavirus spoil intimacy life,coronavirus patients,china,Health उत्तेजना की कमी को ठीक किया जा सकता है। लेकिन जब थोड़ा बहुत कम हो। चीन में तो कोरोना पीड़ित पुरुषों का T/LH अनुपात 0.74 था। हार्मोन के लिए इलाज है लेकिन वह तब होता है जब T/LH अनुपात 0.87 से ज्यादा हो। coronavirus,coronavirus spoil intimacy life,coronavirus patients,china,Health वुहान के टोंगजी अस्पताल के रिप्रोडक्टिव मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर ली यूफेंग ने बताया कि उन्होंने काफी पहले इस बात का अध्ययन किया था कि कोरोना वायरस पुरुषों के अंडकोष पर हमला कर सकता है। उन्हें निष्क्रिय कर सकता है। हालांकि, यह अध्ययन अभी बेहद छोटे समूह पर किया गया था। अब झॉन्गनान अस्पताल के वैज्ञानिक चाहते हैं कि इसका अध्ययन बड़े पैमाने पर हो ताकि ज्यादा स्पष्ट आंकड़ें और परिणाम सामने आ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology