न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब संक्रमित मां के दूध से आइस क्यूब बनाकर किया जाएगा कोरोना मरीजों का इलाज : शोध

एक शोध में मां के दूध यानी ब्रेस्ट मिल्क से सकरात्मक परिणाम दिखाई दिए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 4:47:21

अब संक्रमित मां के दूध से आइस क्यूब बनाकर किया जाएगा कोरोना मरीजों का इलाज : शोध

कोरोना की रफ़्तार लगातार बढती जा रही हैं और हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ रहा हैं। ऐसे में इस महामारी से जुड़ी लगातार रिसर्च की जा रही हैं ताकि वैक्सीन, दवा और इलाज ढूंढें जा सकें। ऐसे में अब सामने आया हैं कि संक्रमित मां के दूध से मरीजों का इलाज किया जाए। जी हां, एक शोध में मां के दूध यानी ब्रेस्ट मिल्क से सकरात्मक परिणाम दिखाई दिए हैं। संक्रमित होकर ठीक हो चुकीं महिलाओं के दूध में एंटीबॉडी पाए गए हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus treatment,treatment by breast milk

डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना मरीजों को बचाने के लिए अब मां के दूध का सहारा लिया जाएगा। कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुकीं 30 महिलाओं के दूध में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी पाए जाने के बाद डच वैज्ञानिकों को उम्मीद नजर आई है। उनकी योजना है कि प्लाज्मा थेरेपी की तरह मां के दूध का इस्तेमाल कर पॉजिटिव मरीजों में वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा पैदा की जाए और उनकी जान बचाई जाए।

शोधकर्ताओं का कहना है कि संक्रमित मां के दूध का आइस क्यूब यानी बर्फ के टुकड़े बनाकर मरीजों को चूसने के लिए दिए जाए तो उनमें ज्यादा इम्यूनिटी बनेगी। डच ब्रेस्ट मिल्क बैंक के प्रमुख और इस अध्ययन के शोधकर्ता व्रिट सैम कहते हैं कि इस तरह तैयार आइस क्यूब चूसने से मरीजों के शरीर में मौजूद सभी म्यूकस मेंबरेंस में एंटीबॉडी पहुंच जाएगी। शरीर के श्वसन तंत्र और अन्य हिस्सों में बाहरी रोगाणुओं के प्रवेश से रोकने का काम म्यूकस के जिम्मे होता है। जब इसमें एंटीबॉडी प्रोटीन मिल जाएगी तो कोरोना वायरस के स्पाइक शरीर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus treatment,treatment by breast milk

शोधकर्ता ब्रिट वैन कुलेन का कहना है कि घर में रहकर कोरोना वायरस का इलाज करा रहे बुजुर्गों को ये आइस क्यूब देने से बहुत लाभ होगा। साथ ही वे लोग भी लाभान्वित होंगे, जो कोरोना वायरस के उच्च जोखिम वाले समूह में आते हैं। शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला आधारित इस अध्ययन में संक्रमित हो चुकीं 30 महिलाओं(नवजात शिशु की मांओं) के दूध में कोरोना वायरस की एंटीबॉडी पाई। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये एंटीबॉडी इतनी शक्तिशाली हैं कि इससे स्वस्थ और संक्रमित लोगों के शरीर में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा की जा सकती है।

वैज्ञानिकों ने अपील की है कि पॉजिटिव और स्वस्थ हो चुकीं शिशुवती महिलाएं 100-100 मिलीग्राम दूध दान करें ताकि दूध के महत्व पर और ज्यादा शोध अध्ययन हो सके। दूध दान करने के लिए करीब पांच हजार महिलाएं आगे आई हैं। यह अध्ययन नीदरलैंड स्थित एमा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल और अन्य अस्पतालों के संयुक्त सहयोग से हो रहा है, जिसका पहला चरण अप्रैल में पूरा हुआ था। वैज्ञानिकों इस दिशा में लगातार शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिकों को इसमें कामयाबी मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो कोरोना के इलाज के लिए एक और विकल्प दुनिया के सामने होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग