न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साढ़े चार महीने बाद युवक को दोबारा हुआ कोरोना संक्रमण, खत्म हो गई इम्यूनिटी

एक रिसर्च सामने आई हैं जिसमें हांगकांग में एक युवक को साढ़े चार महीने बाद दोबारा कोरोना संक्रमण हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 2:08:46

साढ़े चार महीने बाद युवक को दोबारा हुआ कोरोना संक्रमण, खत्म हो गई इम्यूनिटी

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के चलते तनाव फैला हुआ हैं। हांलाकि जिसकी इम्यूनिटी मजबूत हो उसे इससे कम खतरा बताया जा रहा हैं। ऐसे में एक बार जिसे कोरोना हो गया हो उसके दोबारा संक्रमण होने पर भी लगातार रिसर्च की जा रही हैं। कहा जा रहा था की कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में इम्युनिटी लंबे समय तक बनी रहती हैं। इसी से जुड़ी एक रिसर्च सामने आई हैं जिसमें हांगकांग में एक युवक को साढ़े चार महीने बाद दोबारा कोरोना संक्रमण हुआ हैं। 33 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल युवक इस युवक को साढ़े चार महीने बाद दोबारा संक्रमण हुआ है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के मुताबिक, वह स्पेन से लौटा है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

हांगकांग यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट केल्विन कायवेंग का कहना है कि हमारे शोध से यह बात साबित होती है कि कोविड-19 का संक्रमण होने के बाद शरीर में बनी इम्यूनिटी जीवनभर नहीं रहती। संक्रमण दोबारा हो सकता है और जल्दी भी हो सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि अगर संदिग्ध तौर पर भी लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर कराएं।

33 वर्षीय युवक में दोबारा संक्रमण का मामला स्क्रीनिंग के बाद सामने आया है। वह इसी महीने यूरोपियन देश स्पेन से लौटा था और हांगकांग एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान जब उसका पीसीआर टेस्ट हुआ, तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह युवक साढ़े चार महीने पहले ही कोरोना से रिकवर हो चुका था और माना यह जा रहा था कि उसमें कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी विकसित हो गई होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

हांगकांग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जीनोम कोडिंग के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवक को दोबारा संक्रमण कैसे हुआ। इसके लिए कोरोना वायरस के दो स्ट्रेन की जेनेटिक कोडिंग का विश्लेषण किया जा रहा है। पहला, जिसका सैंपल मार्च और अप्रैल में लिया गया था और दूसरा, जो यूरोप में जुलाई और अगस्त में पाया गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, वायरस के म्यूटेशन यानी रूप बदलते रहने के कारण ये दोनों स्ट्रेन बहुत अलग है।

मालूम हो कि पूर्व में हुए एक शोाध में दावा किया गया था कि कोरोना से रिकवर होने के बाद मरीज में कई हफ्ते तक इसके कण रह सकते हैं और इसी कारण व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। पहले भी कोरोना के दोबारा संक्रमण के मामले मिले हैं, लेकिन हांगकांग वाले मामले की तरह किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट केल्विन काय वेंग का कहना है कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीज यह नहीं मान लें कि उन्हें दोबारा संक्रमण नहीं होगा। कोरोना से उबरने के बाद भी उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, साफ—सफाई बरतने और मास्क पहनने की आदत नहीं छोड़नी चाहिए। बार-बार हाथों को धोते रहना भी जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स