न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदर्शन से 2 दिन पहले इस पड़ोसी देश में लगा कंगना रनौत की इमरजेंसी पर प्रतिबंध

कंगना रनौत की इमरजेंसी काफी बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज होने से पहले इमरजेंसी को एक झटका लगा है। दरअसल फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 2:08:37

प्रदर्शन से 2 दिन पहले इस पड़ोसी देश में लगा कंगना रनौत की इमरजेंसी पर प्रतिबंध

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' काफी बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज होने से पहले इमरजेंसी को एक झटका लगा है। दरअसल फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।

डालते हैं एक नजर क्योकर बांगला देश में प्रतिबंधित हुई इमरजेंसी पर—

क्यों बांग्लादेश में बैन हुई इमरजेंसी

कई विवादों में उलझने के बाद और कुछ सीन्स हटाने के बाद सेंसर बोर्ड ने 'इमरजेंसी' का रास्ता साफ कर दिया। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और इसे बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनावपूर्ण वक्त के कारण ये फैसला लिया गया है। इस फिल्म में पॉलिटिकल डायनेमिक्स के चलते इसे इस परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरा कारण यह भी है कि इसमें बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर रहमान की हत्या दिखाई गई है। दरअसल बाग्लादेश में इन्हें फादर ऑफ बांग्लादेश भी कहा जाता है और उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के विभाजन में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इंदिरा गांधी का भी इस विभाजन में योगदान था जिसका नतीजा ये हुआ कि 1971 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ।

क्यों पोस्टपोन हुई थी 'इमरजेंसी'

'इमरजेंसी' 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे रिलीज नहीं किया जा सका। जिसके बाद इसे 6 सितंबर के लिए पोस्टपोन किया गया लेकिन फिर सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कंगना हाईकोर्ट भी गईं, आखिरकार सेंसर बोर्ड से फिल्म में कुछ बदलावों के बाद कंगना ने अनाउंस किया कि फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। जिसके बाद कंगना ने 17 जनवरी को इमरजेंसी रिलीज करने की घोषणा की।

'इमरजेंसी' में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदान निभाने जा रही हैं। इस फिल्म को उन्होंने निर्देशित भी किया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, दिवंगत स्टार सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा