न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मरीज के बीमार होने से रूका था ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल, जानिए इसके बारे में सबकुछ

सभी को एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से उम्मीदें हैं। हांलाकि अभी एक मरीज के बीमार होने से इसके ट्रायल को रोक दिया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 8:01:27

मरीज के बीमार होने से रूका था ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल, जानिए इसके बारे में सबकुछ

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू है। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 लाख 45 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि कोविड (Covid-19) की चपेट में आकर 78 हजार 836 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट को देखें तो देश में कोरोना (Corona) के करीब 94 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1140 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में सभी को वैक्सीन का इन्तजार हैं ताकि इस बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। सभी को एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से उम्मीदें हैं। हांलाकि अभी एक मरीज के बीमार होने से इसके ट्रायल को रोक दिया गया था।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,coronavirus oxford vaccine,astrazeneca vaccine trial

बताया जा रहा हैं कि वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू किया जाएगा। इससे पहले ब्रिटेन के एक मरीज को हुए कथित साइड-इफेक्ट के बाद इसका ट्रायल रोक दिया गया था। गुरुवार को एस्ट्राजेनेका ने कहा कि स्टडी रोकने के बाद जांच की गई कि क्या वैक्सीन की वजह से साइड-इफेक्ट हुआ है, लेकिन शनिवार को यूनिवर्सिटी ने कहा कि इसे जारी रखना सुरक्षित माना गया है। स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने ट्रायल फिर से शुरू होने की खबर का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'ट्रायल को रोकने का फैसला दिखाता है कि हमारे लिए सुरक्षा प्राथमिकता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद हमारे वैज्ञानिक जल्द प्रभावी वैक्सीन लाने पर काम करेंगे।'

यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि ऐसी संभावना पहले से थी कि इतने बड़े ट्रायल में 'भाग लेने वाले कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है।' यूनिवर्सिटी ने ये भी कहा कि स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा समिति और यूके नियामक, मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी की सिफारिशों के बाद स्टडी फिर से शुरू हो सकती है।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,coronavirus oxford vaccine,astrazeneca vaccine trial

गोपनीयता से जुड़े कारणों के चलते रोगी की तबीयत के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक यूके ट्रायल में एक वॉलंटियर को ट्रांसवर्स माइलाइटिस हुआ है, जो एक इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम है जो रीढ़ की हड्डी पर असर डालता है और वायरल इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनियाभर में करीब 180 वैक्सीन कैंडिडेट के परीक्षण चल रहे हैं, लेकिन किसी ने भी क्लीनिकल ट्रायल पूरा नहीं किया है। इस वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और काफी उम्मीदें हैं कि ये बाजार में आने वाली वैक्सीन हो सकती है।

हाल के हफ्तों में ये तीसरे चरण में पहुंची है, जिसमें ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के करीब 30 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं। तीसरे चरण के ट्रायल में अक्सर हजारों लोग हिस्सा लेते हैं और ये सालों तक चल सकता है। सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार सर पैट्रिक वालेंस ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑक्सफोर्ड परीक्षण में कुछ भी असामान्य नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स