न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में खुलासा, कुछ समय बाद कमजोर पड़ने लगती है एंटीबॉडी, रहें सतर्क

शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ शरीर में विकसित एंटीबॉडी कुछ समय बाद कमजोर पड़ने लगती है। इस प्रकार व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने की आशंका भी बनी रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 10:31:29

शोध में खुलासा, कुछ समय बाद कमजोर पड़ने लगती है एंटीबॉडी, रहें सतर्क

शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ शरीर में विकसित एंटीबॉडी कुछ समय बाद कमजोर पड़ने लगती है। इस प्रकार व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने की आशंका भी बनी रहती है। दरअसल, एंटीबॉडी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा है जो कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को रोकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में जांच के दौरान एंटीबॉडी पाई गई थी, जून व सितंबर के दौरान उनमें 26% तक की गिरावट आई। अध्ययन में पता चला कि जो कोरोना संक्रमित नहीं थे, उनकी एंटीबॉडी 64% तक कमजोर हुई। इसके विपरीत जो कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उनकी एंटीबॉडी में 22.3% तक गिरावट दर्ज की गई।

coronavirus,antibody,what is antibody,coronavirus antibody test,covid 19 health updates,health news

लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में 20 जून से 28 सितंबर के बीच कोरोना वायरस एंटीबॉडीज के लिए घर पर तीन राउंड फिंगर प्रिक टेस्ट करवा चुके 3.65 लाख रैंडमली सेलेक्टेड वयस्कों को शामिल किया गया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि कोविड-19 को मात देने वाली एंटीबॉडी कुछ महीने बाद कमजोर पड़ने लगती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि तीन महीने के अंतराल में एंटीबॉडी वाले लोगों की संख्या 26.5% तक कम हो गई। यानी देश में एंटीबॉडी वाली आबादी का अनुपात छह फीसदी से घटकर 4.4% तक रह गया। अध्ययन में शामिल वायरोलॉजिस्ट प्रो। वेंडी बार्कलेय कहते हैं कि ठंड के दिनों में मौसमी वायरस पांव पसारता है। इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां होती हैं। यह वायरस छह महीने या साल भर बाद दोबारा संक्रमित कर सकता है। कोरोना वायरस की प्रवृत्ति भी कुछ ऐसी ही लगती है।

coronavirus,antibody,what is antibody,coronavirus antibody test,covid 19 health updates,health news

कॉलेज की इस परियोजना के निदेशक पॉल इलियट कहते हैं कि एक समय बाद उन लोगों की संख्या घटती गई, जिनमें जांच के दौरान एंटीबॉडी पाई गई थी। उन्होंने कहा, 'शरीर में एंटीबॉडी पाए जाने का मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता। जब तक कि यह स्पष्ट नहीं होता कि आपके शरीर में उपलब्ध एंटीबॉडी का स्तर क्या है और वह कितने दिनों तक प्रभावी रहेगी, आपको सतर्क रहना होगा। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन तत्परता से करते रहें, भले ही आपके शरीर में कभी एंटीबॉडी पाई गई हो। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना होगा।'

बुजुर्गो को खतरा ज्यादा

एंटीबॉडी पाए जाने के बावजूद युवाओं के मुकाबले बुजुर्गो को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। खासकर 75 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले उन लोगों को जो कोरोना संक्रमण को लेकर संदिग्ध होते हैं।

coronavirus,antibody,what is antibody,coronavirus antibody test,covid 19 health updates,health news

क्या है एंटीबॉडी?

एंटीबॉडी शरीर का वो तत्व है, जिसका निर्माण हमारा इम्यून सिस्टम शरीर में वायरस को बेअसर करने के लिए पैदा करता है। संक्रमण के बाद एंटीबॉडीज बनने में कई बार एक हफ्ते तक का वक्त लग सकता है, इसलिए अगर इससे पहले एंटीबॉडी टेस्ट किए जाएं तो सही जानकारी नहीं मिल पाती है। एंटीबॉडी दो प्रकार के होते हैं। पहला एंटीबॉडी हैं - आईजीएम (इम्यूनोग्लोबुलिन एम) और आईजीजी (इम्यूनोग्लोबुलिन जी)।

दो प्रकार के एंटीबॉडी में क्या अंतर है?

आईजीएम एंटीबॉडी (IgM Antibody)

आईजीएम एंटीबॉडी किसी भी संक्रमण के लिए शरीर की प्रारंभिक प्रतिक्रिया हैं और वे संक्रमण के प्रारंभिक चरण में विकसित होते हैं। आमतौर पर, कोविड​​-19 संक्रमण के मामले में, आईजीएम वायरस पहले हफ्ते में पॉजिटीव होते हैं और छह सप्ताह के भीतर खत्म हो जाते हैं।

आईजीजी एंटीबॉडी (IgG Antibody)

आईजीजी एंटीबॉडी में किसी भी संक्रमण का देर से पता चलता है। आईजीजी एंटीबॉडी लंबे समय तक रहता है।

coronavirus,antibody,what is antibody,coronavirus antibody test,covid 19 health updates,health news

एंटीबॉडी का पता कैसे लगाया जाता है?

कोरोना की जांच के लिए एक और टेस्ट एंटीबॉडी टेस्ट है। एंटीबॉडी टेस्ट बहुत आसान है। इसके नतीजे जल्द आते हैं और ये कम खर्चीला भी होता है। इस टेस्ट के जरिए ये पता लागया जा सकता है कि व्यक्ति कोरोना वायस से संक्रमित हुआ है या नहीं। एंटीबॉडी टेस्ट में कई कोरोना संक्रमण का सटीक पता नहीं लग पाता है। एंटीबॉडी टेस्ट खून का सैंपल लेकर किया जाता है इसलिए इसे सीरोलॉजिकल टेस्ट भी कहते हैं। इसके नतीजे जल्द आते हैं और ये RT-PCR के मुकाबले कम खर्चीला भी होता है। इस टेस्ट की कीमत 500 रूपये होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग