न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में सामने आई बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण से जुड़ी जानकारी, जानें यहां

बच्चों में भी कोरोना के गंभीर संक्रमण को लेकर मन में सवाल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 5:37:52

रिसर्च में सामने आई बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण से जुड़ी जानकारी, जानें यहां

कोरोना अपने पैर पसार रहा है और लगातार लोगों को अपने संक्रमण का शिकार बना रहा हैं। दुनियाभर में कोरोना 2.50 करोड़ के आंकड़े को छू लेगा। शुक्रवार को देश में भी रिकॉर्ड तोड़ 77,266 मामले सामने आए हैं और देश में संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख को पार कर गया हैं। बुजुर्गों या गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बीमारी जल्दी अपना शिकार बना रही हैं। इसी के साथ ही बच्चों में भी कोरोना के गंभीर संक्रमण को लेकर मन में सवाल हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़ी एक रिसर्च की जानकारी देने जा रहे हैं।

ब्रिटेन में गुरुवार को एक रिसर्च स्टडी प्रकाशित हुई है, जिसके मुताबिक बच्चों में कोरोना वायरस का गंभीर संक्रमण बहुत ही दुर्लभ है जबकि कोरोना से उनकी मौत तो और भी ज्यादा दुर्लभ है। यह शोध कोरोना वायरस की वजह से ब्रिटेन के 138 अस्पतालों में भर्ती कराए गए बच्चों पर किया गया है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus and children

शोध के मुताबिक, अस्पतालों में भर्ती कराए गए कुल बच्चों में कोरोना वायरस की वजह से सिर्फ छह की ही मौत हुई, लेकिन वो पहले से ही किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इस शोध के नतीजे बीएमजे मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं।

शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहे ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ लीवरपूल में आउटब्रेक मेडिसिन एंड चाइल्ड हेल्थ के प्रोफेसर मैलकॉम सेम्प्ले कहते हैं, 'इस शोध के नतीजे देखकर हम निश्चित तौर पर यह कह सकते हैं कि कोरोना वायरस बच्चों को कोई बड़ी हानि नहीं पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शोध से यह पता चलता है कि बच्चों में कोरोना का गंभीर रूप लेना दुर्लभ है और इस वजह से मौतें और भी कम हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अगर दुनियाभर के डाटा का अध्ययन किया जाए तो पता चलता है कि इस बीमारी से दुनियाभर में एक से दो फीसदी बच्चे और किशोर ही प्रभावित हुए हैं और उनमें भी जो संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें से अधिकतर में या तो कोरोना के मामूली लक्षण हैं या फि कोई लक्षण हैं ही नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स