Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज के अलावा यह बीमारी भी बढ़ा रही कोरोना का खतरा, साबित हो रही ज्यादा घातक

डायबिटीज के मरीज के साथ ही अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए भी यह ज्यादा घातक साबित हो रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 10:01:40

डायबिटीज के अलावा यह बीमारी भी बढ़ा रही कोरोना का खतरा, साबित हो रही ज्यादा घातक

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं कोरोना का खतरा भी बढ़ता जा रहा हैं। संक्रमण के मामले 40 लाख को पार कर चुके हैं जिसमें से अंतिम 10 लाख सिर्फ बीते 13 दिनों में आए हैं। बीते 24 घंटों में 87 हजार से भी ऊपर मामले आए हैं। कोरोना समय के साथ घातक होता जा रहा हैं जिससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा हैं। ऐसे में इससे जुड़े रिसर्च लगातार जारी हैं। संक्रमण से उन लोगों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा हैं जिन्हें लिवर, किडनी, हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो। डायबिटीज के मरीज के साथ ही अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए भी यह ज्यादा घातक साबित हो रहा हैं।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona infection,arthritis and corona दरअसल, गठिया के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न होती है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और भी गंभीर होती जाती है। वैसे आमतौर पर यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादातर देखने को मिलती है, लेकिन अब यह 40 साल की उम्र से ऊपर वाले लोगों में भी खूब देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो गठिया और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके कारण होनेवाला दर्द और सूजन कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति में और अधिक बढ़ सकते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona infection,arthritis and corona दरअसल, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने ही शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को मारने लगती है, जो इस कोरोना काल में खतरनाक साबित हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से परेशान है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति में उस व्यक्ति का शरीर बेहद ही कमजोर हो सकता है और यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को गठिया अधिक होता है और खासतौर पर उनमें जिनका वजन ज्यादा हो। इसलिए बेहतर है कि गठिया से पीड़ित मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घर पर रहें और जितना हो सके सावधानी बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology