न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस में सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी, इन टिप्स से बनाए रखें मेंटल हेल्थ

हम कुछ उपायों की चर्चा कर रहे हैं, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 2:22:06

कोरोना वायरस में सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी, इन टिप्स से बनाए रखें मेंटल हेल्थ

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण आज देश-दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ हैं और इसको फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस को बहुत जरूरी बताया जा रहा हैं जिसमें खुद को घर के अंदर महफूज रखा जा सकता हैं। अभी कोरोना दूसरी स्टेज में हैं और इसे यहीं पर रोकना जरूरी हैं अन्यथा इसके भयावह परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। ऐसे में आपको घर में रहते हुए अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए हम कुछ उपायों की चर्चा कर रहे हैं, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

सोशल मीडिया पर अपनों से जुड़े रहें

दफ्तर या अन्य कार्यस्थल पर लोगों से मिलना-जुलना लगा रहता था। अब ऐसा नहीं होने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आपको बस शारिरिक तौर पर लोगों से दूरी बनाए रखनी है। इसका ये मतलब कतई नहीं कि आप अपनी दोस्ती या रिश्ते खत्म कर लें। आप अपने प्रियजनों से, दोस्तों से सोशल मीडिया पर जुड़े रहें। उन्हें फोन करें, मैसेज करें, उनसे खूब बातें करें। वॉट्सएप या फेसबुक मैंसेजर पर वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। कोई परेशानी हो तो उनसे शेयर करें। ऐसा करना आपको मेंटली फिट रखेगा।

Health tips,health tips in hindi,mental health,work from home,coronavirus,social distancing

अफवाहों से दूर रहें, प्रमाणिक खबरों पर करें भरोसा

इस समय में कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं। उन्हीं खबरों पर यकीन करें, जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल जैसी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे प्रमाणिक सूत्रों से आई खबरों पर ही यकीन करें और उनके दिशानिर्देशों का पालन करें।

पड़ोसियों से बातचीत करें, अच्छा लगेगा

समय के साथ संयुक्त परिवार की परंपरा काफी कम हो गई है। ऐसे में लाखों लोग एकल परिवार यानी सिंगल फैमिली के रूप में रह रहे हैं। खासकर दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसे शहरों में बहुत सारे परिवार अकेले रह रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के चलते घर में सिमट जाने पर ज्यादा अकेलापन महसूस होना आम बात है। इस स्थिति में डिप्रेशन हो सकता है और घबराहट, हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इनसे बचाव के लिए आप अपने पड़ोसी से पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए बातचीत कर सकते हैं। बालकनी में खड़े होकर या फिर शाम को छत पर जाकर आप आसपड़ोस के लोगों से बातें कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,mental health,work from home,coronavirus,social distancing

मन को शांत, शरीर को स्वस्थ रखेगा योग और ध्यान

घर पर रहते हुए आप रोजाना योग और मेडिटेशन पर ध्यान दे सकते हैं। सुबह घर से निकल कर पार्क में नहीं टहल पा रहे हों तो घर में ही टहलें। इसके साथ ही एक्सरसाइज जरूर करें। योग आपको माससिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखता है।

रूटीन पर ध्यान देंना बहुत जरूरी

कोरोना वायरस की खबरें देखते-पढ़ते रहने से कभी-कभी आप परेशान भी हो सकते हैं। दिन-रात न्यूज चैनल देखते रहने से अच्छा है कि आप कोई साहित्य पढ़ें। अच्छा संगीत सुनें। अपन हॉबी पर ध्यान दें। अपने गार्डन में या छत पर बागवानी करें। सुबह शाम पेड़-पौधे, पंछी, आसमान निहारें, तस्वीरें उतारें। परिवार के साथ समय बिताएं। बेहतर महसूस करेंगे।

वर्क फ्रॉम होम

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो घर में दफ्तर वाला माहौल क्रिएट करने के लिए किसी ऐसे कमरे को तैयार करें, जहां बच्चे आपको परेशान न करें। हालांकि यहां से भी आप समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। चाय, पानी या नाश्ते के बहाने आप घर में अपनों के बीच समय बिताएं। काम तो जरूरी है ही, सो उसपर भी फोकस रहें। अच्छी डाइट लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी