न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा कोरोना के लक्षणों का क्रम, सबसे पहले बुखार, फिर खांसी, इसके बाद...

कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर अमेरिका के शोधकर्ता को बड़ी कामयाबी मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 5:38:55

वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा कोरोना के लक्षणों का क्रम, सबसे पहले बुखार, फिर खांसी, इसके बाद...

कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर अमेरिका के शोधकर्ता को बड़ी कामयाबी मिली है। वैज्ञानिकों ने कोरोना के लक्षणों का क्रम पहचान लिया है, जिसकी सहायता से ये पता लगाना आसान हो जाएगा किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं।

अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक, मरीजों में कोरोना के लक्षण खास तरह के क्रम में दिखते हैं। इनके मुताबिक, संक्रमण होने पर पहले बुखार आता है फिर खांसी, मांसपेशियों में दर्द और उलटी आती है। इसके बाद डायरिया के लक्षण दिखते हैं। यह दावा साउथर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ता पीटर कुहन का कहना है कि मरीजों में लक्षणों यह क्रम इसलिए दिखता है क्योंकि शरीर में बीमारी की खासतरह ओवरलैपिंग साइकल चलती है।

कोरोना वायरस के लक्षणों को जानने से ये फायदा हो सकता है कि अब कोरोना संक्रमित शख्स को इलाज के लिए जल्द अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। यह नया शोध फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ नाम की पत्रिका में छपा है, जिसके मुताबिक लक्षणों का क्रम पता चलने से डॉक्टर, मरीज के इलाज की योजना आसानी से बना सकता है।

शोधकर्ता पीटर के मुताबिक, इस रिसर्च के नतीजे डॉक्टर को मरीज की हालत बिगड़ने से रोकने में मदद करेंगे। ऐसे लक्षण शुरुआती स्तर पर दिखते ही डॉक्टर्स अगली स्टेज को समझ सकेंगे और यह तय कर सकेंगे कि मरीज को सेल्फ आइसोलेट करना है या नहीं। इस रिसर्च के परिणाम हॉस्पिटल्स में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती भीड़ को भी कम कर करेंगे।

इसके कुछ लक्षण मेर्स और सार्स जैसे नहीं

शोधकर्ता जोसेफ जार्सेन के मुताबिक, कोविड-19, सार्स और मेर्स तीनों महामारी में एक बात कॉमन है। इनका संक्रमण होने पर पहले दो लक्षण बुखार और खांसी के रूप में सामने आते हैं। हालांकि कोविड-19 में उल्टी और डायरिया के लक्षण भी दिखते हैं जबकि मेर्स और सार्स में ऐसा नहीं होता।

रिसर्च कहती है कि कोरोना के कुछ ही मरीजों में शुरुआती स्टेज पर डायरिया होता है। अब तक सामने आए आंकड़े के मुताबिक, अगर डायरिया का लक्षण पहले दिखता है तो यह बताता है कि मरीज को निमोनिया था। लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा मरीजों में संक्रमण की शुरुआत बुखार से होती है। इसके बाद ही कुछ ही मरीजों में डायरिया होता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के 55 हजार से अधिक कोरोना के मरीजों का डाटा तैयार किया। इस डाटा पर रिसर्च हुई। इसके अलावा चाइना मेडिकल ट्रीटमेंट ग्रुप ने 11 दिसम्बर 2019 से लेकर 29 जनवरी 2020 तक 1100 कोरोना पीड़ितों का अलग एक डाटा तैयार किया। इसे भी रिसर्च में शामिल किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स