न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन पर यह कंपनी दे रही दिल को शांति देने वाली खबर

अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स (NOVAVAX) का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाने में कारगर है और साथ ही साथ यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 3:55:23

कोरोना वैक्सीन पर यह कंपनी दे रही दिल को शांति देने वाली खबर

बढ़ता कोरोना का संक्रमण सभी की चिंता बढ़ा रहा हैं। देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख को पार कर चुका हैं। इसी के साथ ही बीते दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कहा गया था कि फिलहाल इस वायरस के लिए कोई सटीक और पक्के तौर पर इलाज उपलब्ध नहीं है और हो सकता है कि कभी हो ही ना। इस कथन ने सभी की चिंता को बढ़ाया हैं। हांलाकि दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा हैं जिसके सकारात्मक परिणाम भी नजर आए हैं। इसी बीच अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स (NOVAVAX) का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाने में कारगर है और साथ ही साथ यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ा रही है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,health research,corona research,corona vaccine,novavax,who

नोवावैक्स कंपनी की इस कोरोना वैक्सीन का नाम NVX-CoV2373 है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस को तो खत्म करने में सक्षम है ही, साथ ही यह शरीर में उच्च स्तर के एंटीबॉडीज भी बनाएगी, ताकि भविष्य में शरीर पर कोरोना का हमला न हो।

कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन का अभी अंतिम चरण का तीसरा यानी आखिरी ट्रायल चल रहा है, जो सितंबर के अंत तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद हम बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम हो जाएंगे। कंपनी का दावा है कि 2021 में वो वैक्सीन की 100-200 करोड़ खुराक बनाएंगे।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,health research,corona research,corona vaccine,novavax,who

नोवावैक्स के प्रमुख ग्रेगरी ग्लेन ने भरोसा जताया है कि अंतिम चरण के ट्रायल के डाटा के आधार पर कंपनी को सरकार की ओर से वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये अनुमति इसी साल दिसंबर की शुरुआत तक मिल सकती है।

नोवावैक्स कंपनी ने अपनी इस वैक्सीन NVX-CoV2373 को लेकर दावा किया है कि इसकी को खुराक लेने के बाद कोरोना से संक्रमित मरीज पूरी तरह से ठीक हो जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस वैक्सीन के लिए कंपनी को व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी सरकार से फंडिंग मिली है।

इस वैक्सीन का ट्रायल मई महीने के अंत में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी खुराक लेने से अब तक 18 से 59 साल के 106 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। यह वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल के अध्ययन में सामने आया है। अब देखना होगा कि इसके तीसरे यानी अंतिम चरण के ट्रायल का परिणाम कितना कारगर और सुखद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स