न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी कोरोना काल में जाना पड़ रहा अस्पताल, इन टिप्स की मदद से रखें खुद को सुरक्षित

अगर आपको भी किसी कारण से अस्पताल जाना पड़ रहा हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं ताकि आप कोरोना संक्रमण से बचें रह सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 1:36:13

क्या आपको भी कोरोना काल में जाना पड़ रहा अस्पताल, इन टिप्स की मदद से रखें खुद को सुरक्षित

कोरोना का बढ़ता कहर आमजन की चिंता को बढ़ाने का काम कर रहा हैं। हर दिन देश में कई हजारों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं जिससे बाहर जाना किसी खतरे से खाली नहीं हैं। ऐसे में सभी को हिदायत दी जा रही हैं कि जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें। खासतौर से डॉक्टर के क्लीनिक या अस्पताल तभी जाए जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। अगर आपको भी किसी कारण से अस्पताल जाना पड़ रहा हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत हैं ताकि आप कोरोना संक्रमण से बचें रह सकें। तो आइये जानते हैं उन सामान्य सुरक्षा नियमों के बारे में ताकि आप अस्पताल से कोविड-19 बीमारी लेकर घर ना जाएं।

- डॉक्टर के पास जाने से पहले अपॉइंटमेंट ले लें, क्लीनिक या अस्पताल जाकर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा कदम नहीं होगा। अपॉइंटमेंट लेने के लिए फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है और निर्धारित समय के अनुसार ही क्लीनिक या अस्पताल में पहुंचें।

Health tips,health tips in hindi,corona safety tips,coronavirus,visit hospital during the corona period

- घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना ना भूलें और अपने साथ अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर लेकर जाएं। हो सके तो ग्लव्ज पहनकर जाएं और अपनी पीने के पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।

- मरीज के साथ एक से ज्यादा स्वस्थ व्यक्ति क्लीनिक या अस्पताल ना जाएं। खासतौर पर जिन लोगों को खांसी-जुकाम जैसे लक्षण हों, उन्हें घर पर ही रहना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं, बुजुर्ग हैं या बच्चे हैं तो बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं।

- अगर अपने वाहन की बजाय सार्वजनिक वाहन से जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कैशलेश भुगतान करें, ताकि लेन-देन की वजह से संक्रमण का खतरा ना हो।

- क्लीनिक या अस्पताल पहुंचने पर किसी भी अन्य व्यक्ति से कम से कम 2 फीट की दूरी बनाकर रखें। डॉक्टर से मिलने से पहले और बाद में साबुन, पानी से अच्छी तरह से हाथ धोएं। अस्पताल के सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करें।

Health tips,health tips in hindi,corona safety tips,coronavirus,visit hospital during the corona period

- अगर आपको बुखार है तो किसी ओपीडी में जाने की बजाय फीवर क्लीनिक में जाएं, जो लगभग हर अस्पताल में मौजूद हैं। ऐसा करने से आप खुद और अन्य को कोविड-19 के संक्रमण से बचा सकते हैं।

- डॉक्टर से मिलकर अपनी अगली अपॉइंटमेंट के बारे में भी बात कर लें। संभव हो तो फॉलोअप के लिए आपको क्लीनिक या अस्पताल ना जाना पड़े और टेली-कंसल्टेशन से डॉक्टर की सलाह लें।

- कोशिश करें कि अस्पताल या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर टॉयलेट का इस्तेमाल ना करें। घर में भी फ्लश करने से पहले टॉयलेट बाउल का लिड बंद कर दें।

- वॉल्व वाले मास्क ना पहनें, इनकी जगह घर में बने या मेडिकल स्टोर से खरीद कर तीन प्लाई वाले मास्क का उपयोग करें।

- घर पहुंचकर दरवाजे के बाहर ही अपने जूते उतार दें। अगर आपने दरवाजे का हैंडल या जो भी हिस्सा छुआ है उसे कीटाणु रहित करें। अपने डिस्पोजेबल मास्क को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दें। कपड़े के मास्क और अन्य कपड़ों को तुरंत बाथरूम में उतारकर उन्हें गर्म पानी में डाल दें और उसमें डिटरजेंट डालें। अब स्वयं भी साबुन और गर्म पानी के साथ अच्छी तरह से स्नान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग