न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह किया गया नींबू का सेवन दूर करेगा शरीर की ये 5 दिक्कतें

क्या आप जानते हैं की दैनिक दिनचर्या में किया गया नींबू का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होता हैं और कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 12:56:03

इस तरह किया गया नींबू का सेवन दूर करेगा शरीर की ये 5 दिक्कतें

व्यक्ति की सेहत को ही उसका सबसे बड़ा धन माना जाता हैं जिसे पाने के लिए व्यक्ति को अपनी जीवनशैली और आहार को सुनियोजित और संतुलित रखना होता हैं। वर्तमान में कोरोना के चलते इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नींबू को आहार में शामिल किया जा रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की दैनिक दिनचर्या में किया गया नींबू का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होता हैं और कई स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नींबू के सेवन से दूर की जा सकने वाली स्वास्थ्य दिक्कतों की जानकारी देने जा रहे हैं।

पाचन की समस्या का निपटारा

हम सभी को पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर होती रहती हैं। लेकिन जो लोग हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीते हैं उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हर सुबह दिन की शुरुआत इस पानी के साथ करें। यह ड्रिंक आपके शरीर से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है। अगर आपको सिर्फ पानी और नींबू पीने में दिक्कत होती है तो आप इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक मिला सकते हैं। इससे इस ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ेगा और आपका पाचनतंत्र भी सही तरीके से काम करेगा।

Health tips,health tips in hindi,lemon and health,problems of the body

कोल्ड से बचाता है

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सही है कि हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर नियमित रूप से सेवन करने पर आपको कॉमन कोल्ड, सर्दी, खांसी और गले से संबंधित रोग नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड आपके गले में किसी तरह के संक्रमण को पनपने नहीं देता है।

किडनी में पथरी होने से रोके

यदि आप हर दिन सुबह के समय दो नींबू के रस का सेवन हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर करते हैं तो आपको किडनी स्टोन्स की समस्या नहीं होती है। क्योंकि साइट्रिक एसिड शरीर में स्टोन्स को पनपने नहीं देता है। पथरी रोकने में नींबू का रस इसलिए इतना कारगर है क्योंकि यह स्टोन बनाने वाली कोशिकाओं को बढ़ने का अवसर ही नहीं देता है।

Health tips,health tips in hindi,lemon and health,problems of the body

बढ़ते वजन को नियंत्रित करे

बढ़ा हुआ मोटापा आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना देता है। इनमें हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवस्कुलर डिजीज भी शामिल हैं। लेकिन नियमित रूप से नींबू का सेवन करने पर आपका वजन नियंत्रित रहता है।

मुंह के सूखेपन से बचाए

शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर बार-बार मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने और पानी पीते ही यूरिन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थितियों से बचाने में नींबू एक प्रभावी तरीका है। आप फलों की चाट, सब्जियों की चाट तैयार करके उसमें नींबू निचोड़कर खाएं। नियमित रूप से सुबह के समय नींबू का सेवन करें। अंकुरित (स्प्राउट्स) में नींबू निचोड़कर खाएं। इससे आपको डिहाइड्रेशन और मुंह में सूखेपन दोनों समस्याओं से निजात मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स