न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं पछताने का कारण ना बन जाए ये 5 बुरी आदतें, करती हैं धीमे जहर का काम

आज इस कड़ी में हम आपको उन बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 11:25:38

कहीं पछताने का कारण ना बन जाए ये 5 बुरी आदतें, करती हैं धीमे जहर का काम

हर कोई अपनी सेहत का ख्याल रखना पसंद करता हैं लेकिन आदतों के आगे मजबूर हो जाता हैं। जी हाँ, कई लोगों की आदतें ही उनकी दुश्मन बनती हैं जो उनके शरीर की सेहत को खराब करने का काम करती हैं। कई आदतें ऐसी हैं जो धीमे जहर का काम करती हैं और कई बीमारियों की वजह बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं। ऐसे में इन्हें जानकर दूरी बनाना ही बेहतर हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

पानी ना पीने की आदत

कई लोगों की ये आदत होती है कि वो कोई काम करते-करते पानी पीना ही भूल जाते हैं या कम पीते हैं, लेकिन शायद आपको ये पता नहीं है कि पानी की कमी का बुरा असर आपके शरीर पर पड़ सकता है। पानी कम पीने से शरीर से विषैले पदार्थ पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिसका प्रभाव आपकी किडनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है।

Health tips,health tips in hindi,unhealthy lifestyle,mistakes ruin your health

पेन किलर्स से बनाए दूरी

अक्सर लोग किसी भी तरह का दर्द होने पर तुरंत पेन किलर्स ले लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पेन किलर्स यानी दर्द की दवाई का इस्तेमाल बहुत कम ही करना चाहिए। लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। लगातार पेन किलर्स लेने से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

पूरी नींद लेना जरूरी

कई लोगों की आदत होती है कि वो देर रात तक जगते हैं और फिर पूरी नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि अपर्याप्त नींद लेने से सेहत पर असर पड़ता है। इंसान के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता है, साथ ही डिप्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पैदा कर सकता है। इसलिए बेहतर है कि सोने का समय फिक्स कर लें और कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।

Health tips,health tips in hindi,unhealthy lifestyle,mistakes ruin your health

धुंए में ना उडाए जिंदगी

स्मोकिंग यानी धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80-90 फीसदी लोगों को फेफड़ों का कैंसर धूम्रपान की वजह से ही होता है। इसलिए बेहतर है कि सिगरेट या बीड़ी समय रहते छोड़ दें, नहीं तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

अल्कोहल का सेवन खतरनाक

अल्कोहल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर डालता है। शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। इससे न सिर्फ लिवर खराब करती है, बल्कि ये हृदय रोग, डिप्रेशन और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स