न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhath Puja 2019: छठ के ये प्रसाद रखेंगे आपकी सेहत का भी ख्याल, जानें इनकी खासियत

छठी मैया को चढ़ने वाले ये प्रसाद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इस प्रसाद की खासियत।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Oct 2019 1:37:46

Chhath Puja 2019:  छठ के ये प्रसाद रखेंगे आपकी सेहत का भी ख्याल, जानें इनकी खासियत

छठ का महापर्व 31 अक्टूबर से शुरू हो गया है। दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाला यह पर्व चार दिनों तक चलता है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ही देवी छठ माता की पूजा अर्चना शुरू हो जाती है और सप्तमी तिथि की सुबह तक चलती है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय होता है। इसमें व्रती का मन और तन दोनों ही शुद्ध और सात्विक होते हैं। इस दिन व्रती शुद्ध सात्विक भोजन करते हैं। शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना का विधान होता है व्रती सारा दिन निराहार रहते हैं और शाम के समय गुड़ वाली खीर का विशेष प्रसाद बनाकर छठ माता और सूर्य देव की पूजा करके खाते हैं। षष्टि तिथि के पूरे दिन निर्जल रहकर शाम के समय अस्त होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं और अपने मन की कामना सूर्यदेव को कहते हैं। सप्तमी तिथि के दिन भी सुबह के समय उगते सूर्य को भी नदी या तालाब में खड़े होकर जल देते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं। छठी मां को लगने वाला भोग का विशेष महत्व होता है। इन प्रसाद के बिना छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है। छठी मैया को चढ़ने वाले ये प्रसाद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इस प्रसाद की खासियत।

chhath puja 2019,chhathi maiya,chhath ka prasad,chhath gana,chhath geet,chhath geet chhath geet,chhath video,chhath puja,chhath ke gana

- छठी मैया को नारियल भी चढ़ाया जाता है। नारियल में विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नारियल खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

- छठ पूजा में गन्ना चढ़ाना आवश्यक होता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय पूजा की सामग्री में गन्ने को जरूर शामिल किया जाता है। मान्यता है कि छठी मैया को गन्ना बहुत प्रिय है। छठ पूजा में सूर्य को सबसे पहले नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है इसलिए उन्हें गन्ने का अर्पण किया जाता है। गन्ना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये लीवर को ठीक रखता है इसके अलावा गन्ने का रस वजन कम करने में भी सहायक होता है।

chhath puja 2019,chhathi maiya,chhath ka prasad,chhath gana,chhath geet,chhath geet chhath geet,chhath video,chhath puja,chhath ke gana

- डाभ नींबू बाहर से पीला और अंदर से लाल होता है। प्रसाद के तौर पर छठी मां को डाभ नींबू का अर्पण किया जाता है। बदलते मौसम में डाभ नींबू किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से कई मौसमी बीमारियां दूर होती हैं।

- छठ पूजा में ठेकुए का प्रसाद सबसे जरूरी माना जाता है। गुड़ और आटे को मिलाकर ठेकुए का प्रसाद बनाया जाता है। छठ के साथ ही सर्दी की शुरुआत हो जाती है। गुड़ का सबसे ज्यादा सेवन ठंड में किया जाता है। गुड़ ठंड से बचने और सेहत को सही रखने में मदद करता है। इसलिए प्रसाद में ठेकुए को सेहतमंद माना गया है।

- छठी मैया की पूजा में केले को जरूरी माना जाता है। छठी मां को केले का का पूरा गुच्छा चढ़ाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

छठ पूजा का कैलेंडर

छठ पूजा नहाय-खाए (31 अक्टूबर)

खरना का दिन (1 नवम्बर)

छठ पूजा संध्या अर्घ्य का दिन (2 नवम्बर)

उषा अर्घ्य का दिन (3 नवम्बर)

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

पूजा का दिन - 2 नवंबर, शनिवार

पूजा के दिन सूर्योदय का शुभ मुहूर्त- 06:33

छठ पूजा के दिन सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त- 17:35

षष्ठी तिथि आरंभ - 00:51 (2 नवंबर 2019)

षष्ठी तिथि समाप्त - 01:31 (3 नवंबर 2019)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका