न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सस्ते किट से हो सकेगी कोरोना की जांच, महज 15 मिनट में आएंगे परिणाम, जानें कैसे करेगी काम

आज हम आपको एक ऐसी ही तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अमेरिकी कंपनी एबॉट द्वारा तैयार की गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 3:46:42

इस सस्ते किट से हो सकेगी कोरोना की जांच, महज 15 मिनट में आएंगे परिणाम, जानें कैसे करेगी काम

कोरोना के इस बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकारों द्वारा जांच बढ़ाने का काम किया जा रहा हैं। ऐसे में लगातार कई रिसर्च कर ऐसी तकनिकी भी तैयार की जा रही हैं जिसकी मदद से कोरोना की जांच के परिणाम जल्द आ सकें। इस कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ही तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अमेरिकी कंपनी एबॉट द्वारा तैयार की गई हैं। इस तकनीक के अनुसार ऐसा कोविड किट तैयार किया जा रहा हैं जो मात्र 15 मिनट में जांच के परिणाम दे देगा। कंपनी ने इस किट का नाम बाइनेक्स-नाउ रखा है। इस किट की कीमत महत 400 रुपये रखी गई है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस किट को मंजूरी दे दी है।

एबॉट कंपनी के मुताबिक, इस नई किट से कोरोना की जांच करना बेहद आसान है। यह किट बिल्कुल प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह काम करती है। प्रेग्नेंसी टेस्ट में जिस तरह हार्मोन का पता लगाया जाता है, उसी तरह इस जांच में एंटीजन का पता लगाया जाएगा। इस जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कंपनी के मुताबिक महज 15 मिनट में कोरोना की जांच होगी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid testing kit

कंपनी का कहना है कि कोरोना की जांच करने के लिए संदिग्ध व्यक्ति की नाक से सैंपल लेना होता है और किट के कार्ड में सैंपल को एक तरल रसायन के साथ डालना होता है। इसके बाद यह कार्ड बंद होता है और सैंपल के साथ रसायन कार्ड की सतह में रिएक्टिव मॉलिक्यूल पर से गुजरेगा। कार्ड पर रंगीन रेखा दिखेगी, तो उसे कोरोना पॉजिटिव माना जाएगा।

कोरोना की यह जांच किट क्रेडिट कार्ड के आकार की है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए न ही किसी कंप्यूटर से जोड़ने की जरूरत होती है और न ही किसी अन्य उपकरण की जरूरत पड़ेगी।

कंपनी का कहना है कि इस जांच प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेविका नाम का एप्लिकेशन लॉन्च किया जाएगा। व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर एप की मदद से रिपोर्ट दिखाया जा सकेगा, जो कि एक तरह से डिजिटल हेल्थ पास की तरह काम करेगी।

कंपनी के मुताबिक, अक्तूबर से हर महीने पांच करोड़ जांच किट बनाने का लक्ष्य है। कंपनी का दावा है कि कोरोना संक्रमण की जांच में यह किट 97 फीसदी तक सटीक परिणाम देती है। स्कूल, कार्यस्थल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इसका इस्तेमाल करना आसान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स