न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक-टाइगर की 'War' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, टूटे कई रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 4:51:17

ऋतिक-टाइगर की 'War' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, टूटे कई रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और यह फिल्म ऋतिक और टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इसने आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (52.25 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। जबकि ठग्स भारत में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी वही वॉर को भारत में 4000 स्क्रीन्स (हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा) मिली। ओवरसीज में ये फिल्म 1350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वर्ल्डवाइड वॉर को 5350 स्क्रीन्स मिली। बुधवार को वॉर को इंटरनेशनल मार्केट में लिमिटेड रिलीज मिली। इनमें सिर्फ इवनिंग और नाइट शोज ही शामिल रहे।

war box office collection,box office collection of war,first day collection of war,war box office collection day 1,war movie first day collection,Hrithik Roshan,tiger shroff,war box office report,entertainment,bollywood news in hindi

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ की बंपर कमाई कर पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वॉर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। पावरफुल एक्शन से भरपूर वॉर ने हिंदी रीजन में 51.60 करोड़ और तमिल-तेलुगू में मिलाकर 1.75 करोड़ कमाए हैं। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 53.35 करोड़ है। वॉर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। वॉर 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने सलमान खान की भारत (42.30 करोड़), मिशन मंगल (29.16 करोड़), साहो (हिंदी) (24.40 करोड़) और कलंक (21.60 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

वॉर को 2 अक्टूबर को गाधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया है और फिल्म को 5 दिनों का लंबा वीकेंड भी मिला है। गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है। नेशनल हॉलिडे पर वॉर पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है।

war box office collection,box office collection of war,first day collection of war,war box office collection day 1,war movie first day collection,Hrithik Roshan,tiger shroff,war box office report,entertainment,bollywood news in hindi

दरअसल, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को एक साथ पर्दे पर देखने का दर्शकों में क्रेज इतना था कि फिल्म ने अपनी प्रीबुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 31-32 करोड़ रुपये कमा लिये थे।

वही वॉर के साथ बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की 'साय रा नरसिम्हा रेड्डी' और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'जोकर' भी रिलीज हुई। लेकिन ये दोनों फिल्में वॉर की कमाई पर कोई रोक नहीं लगा पाई।

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ की है। फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं। बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन। बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है। कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है। इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन